-
शाहरुख खान और विद्या बालन ऐसे चंद नाम हैं जिन्होंने टीवी से अपना करियर स्टार्ट किया और आगे चलकर बॉलीवुड के सुपरस्टार बने। लेकिन कई ऐसे एक्टर्स भी रहे जिन्होंने बॉलीवुड के चक्कर में अपने सफल टीवी करियर को भी बर्बाद कर लिया। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ मशहूर टीवी एक्टर्स पर एक नजर:
-
एक जमाने में अमन वर्मा टीवी की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हुआ करते थे। क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे सीरियल्स ने उनको खूब लोकप्रियता दिलाई थी। जब उनका टीवी करियर पीक पर था तो उन्होंने उसे छोड़ बॉलीवुड का रुख कर लिया। बागबान छोड़ कर उनकी कोई भी फिल्म नहीं चली। बागबान से भी उनको कोई खास फायदा नहीं हुआ। इधर उनका टीवी करियर भी खत्म हो गया।
-
राजीव खंडेलवाल एकता कपूर के शो कहीं तो होगा से घर-घर में मशहूर हो गए थे। लड़कियों में उनका काफी क्रेज था। उन्होंने भी सफल टीवी करियर छोड़ फिल्मों का रुख कर लिया। फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिला और टीवी करियर भी तबाह हो गया।
-
कहीं तो होगा में राजीव खंडेलवाल के अपोजिट आमना शरीफ थीं। आमना भी टीवी की सुपरहिट एक्ट्रेस थीं। अपने टीवी करियर को छोड़ उन्होंने फिल्मों का रुख किया तो वहां असफल ही रहीं। इधर टीवी करियर भी उनका लगभग खत्म हो गया।
-
अमर उपाध्याय भी टीवी की दुनिया के चर्चित और हिट सेलेब्स में थे। उन्होंने कई हिट टीवी सीरियल्स में काम किया था। लेकिन उनका टीवी करियर भी बॉलीवुड के मोह में बर्बाद हो गया। उन्हें बॉलीवुड में भी कोई खास काम नहीं मिला।
-
टीवी की सुंदर और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में श्रुति सेठ का नाम था। श्रुति भी अपना सफल करियर छोड़ फिल्मों में चली गई्ं। फिल्मों में वह कुछ ऐसा नहीं कर पाईं जिसके लिए उन्हें दर्शक याद करें।
-
गुरमीत चौधरी ने कसम से और सिया के राम जैसे सीरियल्स से सफलता को छुआ था। लेकिन बॉलीवुड का ऐसा चस्का लगा कि वह टीवी की दुनिया छोड़ फिल्मों की तरफ चल पड़े। कुछ समय बाद दोनों ही जगह से उन्हें असफलता ही हाथ लगी।