-
असम-बंगाल नेवीगेशन द्वारा बनाया गया RBN राजमहल क्रूज एक ऐसा शिप है जहां पर आप फाइवस्टार होटल का अनुभव करेंगे। इस क्रूज में वो सारी सुविधाएं मौजूद हैं जो कि आप एक शानदार फाइव स्टार होटल में पाते हैं। फिलहाल यह क्रूज गंगा के घाटों से पर्यटकों को रूबरू करा रहा है। जहां पर इसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा है। इस क्रूज में बैठकर हर यात्री गंगा के घाटों का दर्शन कर सकते हैं। इस क्रूज से यात्रा करना विदेशी पर्यटकों को काफी रोमांचक लग रहा है। वह हमारे देश में इस क्रूज में बैठे- बैठे ही देश के तमाम हिस्सों को निहार रहे हैं। (All Photos: http://www.assambengalnavigation.com)
-
इससे पहले यह क्रूज विदेशी पर्यटकों को सारनाथ, चुनार जैसी जगहों का भ्रमण करा चुका है। तमाम तरह की सुविधाओं से लैस आरबीएन राजमहल क्रूज का सफर करना हर भारतीय का सपना है लेकिन इसका किराया महंगा होने के चलते इसमें सिर्फ विदेशी पर्यटक ही की ट्रेवल करते हैं।
-
इस क्रूज का टूर पैकेज प्रति व्यक्ति 1050 डालर (36000 हजार रुपए) है। यह क्रूज 2 अगस्त को कोलकाता से चला था और फरक्का व पटना होते हुए बाद में वाराणसी के राजघाट पुल के निकट खिड़किया घाट डेक के सामने रुक था। इसके बाद सारनाथ और चुनार के लिए रवाना हुआ था। क्रूज में कोलकाता से 17 और पटना से छह विदेशी पर्यटक सवार हुए हैं। कुल इस क्रूज में 23 पर्यटक ही सवार हैं। इनमें 21 ब्रिटिश, एक फ्रांसीसी और एक अमेरिकन पर्यटक है। इस क्रूज के अंदर बार, सैलून, डायनिंग टेबल, स्पा के अलावा मनोरंजन के साधन भी मौजूद हैं। विदेशी पर्यटकों ने इस क्रूज के जरिए तमाम गंगा किनारे बसे सैकड़ों गांव और वहां के लोगों के बारे में जानकारी हासिल की है। पर्यटकों ने सारनाथ में बौद्ध उपदेश स्थल, प्राचीन पुरावशेष संग्रहालय, अशोक की लाट, धमेख स्तूप के अवलोकन किए और बौद्ध मंदिर गए।
-
इस क्रूज में पर्यटक अपना पसंदीदा हेल्दी आहार भी लेते हैं।
-
क्रूज का केबिन एरिया बूहद शानदार हैं। जहां पर आप बैठ कर गंगा और हरे-भरे पहाड़ों की खूबसूरती को निहार सकते हैं।
-
वहीं क्रूज में शानदान सैलून भी है।
-
क्रूज का इंटीरियल भी बेहद शानदार है। क्रूज में लगे करटैन भी नेचर को ध्यान में रखकर लगाए गए हैं।
-
क्रूज में लग्जोरियस डायनिंग रूम है।
-
साफ सफाई का इस क्रूज में खास खयाल रखा गया है।