-
भारत में जहां ठंड के कहर से न जाने कितने ही लोगों की मौतें हो रही हैं तो वहीं विदेशों में भी ठंड का प्रकोप जारी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे ठंडी जगहों की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। आज हम आपको दुनिया एक ऐसी ही ठंडी जगह के बारे में बता रहे हैं जहां का तापमान माइनस 50 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है। इस जगह का नाम ओमेकॉन (Oymyakon) है और ये रूस के साइबेरिया में स्थित है। इस जगह को विश्व की सबसे ठंडी जगह बताया जाता है, यहां का मौजूदा तापमान माइनस 62 डिग्री सेल्सियस है। जिसके चलते यहां का जनजीवन पूरी तरह से अस्त- व्यस्त है। हालांकि इतनी ठंड होने के बावजूद यहां के बच्चे स्कूल जाते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए इस जगह से जुड़ी कुछ और तस्वीरें…
ओमेकॉन में ठंड के असर का अंदाजा आप इस बच्चे की हालत देखकर लगा सकते हैं, जिसकी ठंड के चलते पलके तक जम गईं हैं। -
इस इलाके के रास्ते, नदी, झरने और तालाब बर्फ से जम गए हैं। जैसा कि तस्वीर में आप ये नजारा साफ देख सकते हैं।
-
इतनी ठंड के बावजूद भी बच्चे स्कूल जाना मिस नहीं करते। ठंड के कहर से बचने के लिए हालांकि सारे जरूरी उपाए किए जाते हैं लेकिन तापमान इतना नीचा है कि यहां रहने वालों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
-
इन दिनों यहां पर इन बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं, लिहाजा यहां के बच्चों को इतनी ठंड होने के बावजूद भी स्कूल जाना पड़ रहा हैं।
-
इस जगह का रिकॉर्ड तापमान माइनस 67 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ठंड के कहर के कारण कई लोग इस जगह को छोड़कर जा चुके हैं। अब यहां केवल 500 लोग ही बचे हैं। -
यहां 13 जनवरी को सबसे ठंडा दिन है। ये गांव लेना नदी के किनारे बसा हुआ है। इसी वजह से इसे पोर्ट सिटी ऑफ कोल्ड के नाम से जाना जाता है।
-
इस इलाके में मई से सितंबर तक ही गर्मियां रहती है और इस दौरान दिन का औसतन तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होता है।
-
वहीं चीन के भी कुछ इलाकों में ठंड का कहर जारी है। ये तस्वीर चीन के शिंजी प्रांत की है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में 10 साल के बच्चा स्कूल में नजर आ रहा है साथ ही उसके सिर पर बालों में बर्फ जमी हुई नजर आ रही है।