-
Esha Deol vs Kareena Kapoor: ईशा देओल धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की बेटी हैं। सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) ईशा के सौतेले भाई हैं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र हमेशा से राज कपूर (Raj Kapoor) के परिवार के करीब रहा है। राज कपूर की नातिन करीना कपूर ईशा देओल की बेस्ट फ्रेंड रही हैं। बाद में दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी।
-
ईशा और करीना मुंबई में एक ही स्कूल में पढ़ती थीं। स्कूल के दिनों से ही दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी।
-
दोनों ने लगभग साथ में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। करीना कहती थीं कि ईशा और मेरी दोस्ती देख कई लोगों को ईर्ष्या भी होती होगी।
-
लेकिन समय बदला और दोनों सहेलियों की दोस्ती टूट गई। ईशा अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में भी नहीं पहुंची थी।
-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा देओल और करीना के रिश्तों में दरार के पीछे जायद खान और अमृता अरोड़ा का नाम आता है।
-
एक जमाने में जायद खान और ईशा देओल काफी करीब थे। करीना का इस रिश्ते में बहुत ज्यादा हस्तक्षेप हो गया था जो ईशा को पसंद नहीं आ रहा था। इस कारण दोनों के बीच खटास आने लगी थी।
-
करीना और अमृता के बीच भी बहुत अच्छी दोस्ती थी। लेकिन ईशा देओल ने एक बार अमृता अरोड़ा को थप्पड़ मार दिया था। ये बात करीना को बहुत चुभी थी।
-
जब रिश्ते में कड़वाहट बहुत ज्यादा बढ़ी तो वह टूट के कगार पर पहुंच गया। रिश्ते इतने बिगड़े कि दोनों बेस्ट फ्रेंड एक दूसरे की शादियों में भी नहीं पहुंची थीं।
