दिल्ली महिला आयोग और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने पहाड़गंज के एक होटल से कम से कम 39 नेपाली लड़कियों को मुक्त कराया। महिला आयोग के मुताबिक मानव तस्करी रोधी अभियान देर रात एक बजे से शुरू होकर सुबह छह बजे तक चला। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर इस अभियान की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी देते हुए छुड़ाई गईं लड़कियों की तस्वीरें भी शेयर कीं। इस बारे में महिला आयोग को जैसे ही गुप्त सूचना मिली और पहाड़गंज के होटल ‘ह्रदय इन’ से 39 नेपाली लड़कियों को छुड़ाया गया। (All Photos- Twitter) -
स्वाती मालिवाल ने अपने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए लिखा..दिल्ली में ऐसे ही मानव तस्करी के गिरोह पनपते रहेंगे जब तक पुलिस की जवाबदेही तय नहीं होगी। पुलिस को कैसे नही पता होता कि नेपाली लड़कियां होटल के कमरों में कैद हैं? शायद इसलिए ही बात चल रही है कि CCTV पुलिस की परमिशन के बिना नही लगेंगे – कहीं हफ्ते लेन देन CCTV में पकड़े न जाएं!
-
रात भर छापेमारी चली और दिल्ली पुलिस ने इसमें सहयोग किया। पूरे होटल में बस नेपाल से लाई गईं लड़कियां थी जिन्हें खाड़ी देशों में भेजा जाना था।
-
दिल्ली काफी दिनों से चल रही मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। महिला आयोग का 25 जुलाई के बाद से यह तीसरा ऐसा अभियान है।
-
स्वाती मालीवाल बुधवार रात पुलिस को साथ लेकर गईं और एक ओर रेड मारी, जिसमें 39 नेपाली लड़कियों को रेस्क्यू करवाया।
-
इस सप्ताह 73 नेपाली लड़कियों को रेस्क्यू करवाया जा चुका है।
