-
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस साल टेलीविजन के ऑस्कर कहे जाने वाले एमी अवॉर्ड्स में शामिल हुईं। इस अवॉर्ड्स फंक्शन में वह जैसन वू द्वारा डिजाइन किए लाल रंग की गाउन और ब्रायन एटवुड के हील्स में दिखाई थीं। प्रियंका ने इस ड्रेस में रेड कारपेट पर भी जलवा बिखेरा। गौरतलब है कि प्रियंका अमेरिकी टेलीविजन सीरीज 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। देखिए अवार्ड फंक्शन में प्रियंका की तस्वीरें। (Source: Photo by AP)
-
इस साल प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार एमी एवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर वॉक किया। लाल रंग की ड्रेस में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। (Source: Photo by AP)
-
प्रियंका ने एमी अवार्ड्स में जाने से पहले भी अपनी ड्रेस और लुक की झलकियां दी थीं और इसके बाद भी उन्होंने इससे जुड़ी तस्वीरें अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। (Source: Photo by AP)
-
'क्वांटिकों' के बाद भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी लोकप्रिय हो चुकीं प्रियंका इन दिनों शो के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। (Source: Photo by AP)
-
बता दें कि प्रियंका इस साल ऑस्कर में पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जीत चुकी हैं और उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' अगले साल रिलीज होने वाली है। (Source: Photo by AP)
-
फिल्म 'बेवॉच' में प्रियंका मशहूर रेसलर और एक्टर ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आएंगी। बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को फोर्ब्स पत्रिका ने 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल किया था। (Source: Photo by AP)

यदि बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो प्रियंका को आखिरी बार प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' में देखा गया था। इस फिल्म में प्रकाश झा ने खुद भी एक्टिंग की थी। (Source: Photo by AP) -
'जय गंगाजल' के बाद से प्रियंका ने अब तक कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है। शायद पीसी अब अपने करियर को इंटरनेशनल उड़ान देने की तैयारी में हैं। (Source: Photo by AP)