-
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव विवादों में आ गए हैं। उन पर रेव पार्टी के लिए जहरीले सांपों की तस्करी का आरोप लगा है। एल्विश की इस पार्टी में 9 जहरीले सांप पकड़े गए हैं जिनमें से एक दोमुंहा सांप है।
(Photo Source: @elvish_yadav/instagram) -
इन सांपों की बनावट ऐसी होती है कि सांप की पूंछ भी मुंह की तरह दिखती है, जिसके कारण लोग इसे दो मुंह वाला सांप कहते हैं। इस सांप का नाम रेड सेंड बोआ है।
-
यह सांप अपनी इस बनावट का इस्तेमाल अपनी सुरक्षा और शिकार के लिए करता है। यह सांप भारत में राजस्थान, दक्षिण भारत और उत्तर पश्चिम भारत में पाए जाते हैं।
-
इन सांपों को भारत के वाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत दुर्लभ घोषित किया गया है। दुर्लभता के कारण लोग चोरी-छिपे इन सांपों की तस्करी करते हैं।
-
इसकी तस्करी के मामले में महाराष्ट्र नंबर वन पर है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत काफी ज्यादा है। कीमत की बात करें तो यह सांप 2 लाख से 2 करोड़ रुपये तक बिकता है।
-
ऐसा माना जाता है कि घर में दोमुंहा सांप का आना सौभाग्य का संकेत होता है। कई लोगों का मानना है कि इस सांप में ऐसी शक्तियां हैं कि यह उनके लिए भाग्य के साथ-साथ व्यापार में धन और समृद्धि भी ला सकता है।
-
इसके अलावा इस सांप का इस्तेमाल तांत्रिक क्रियाओं में भी किया जाता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इन सांपों का मांस खाने से शारीरिक शक्ति बढ़ती है।
-
इस सांप का इस्तेमाल कई तरह की दवा बनाने और मर्दाना ताकत बढ़ाने और ब्यूटी कॉस्मेटिक बनाने में भी किया जाता है। लोगों का मानना है कि इस सांप के मांस से एड्स जैसी लाइलाज बीमारी भी ठीक हो सकती है, लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
(Photos Source: Social Media)
(यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी से कई गुना बड़े दानवीर हैं HCL के मालिक, इस साल इन 7 उद्योगपतियों ने किया सबसे ज्यादा दान)
