• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • Putin India Visit
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • Putin India Visit
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. elections 2019 5th phase polling monday voters 51 lok sabha constituencies across 7 states

Elections 2019: पांचवें चरण में इन नामी शख्सियतों की किस्मत EVM में कैद करेगी जनता

By: Mohani
Updated: July 20, 2021 16:27 IST
हमें फॉलो करें
  • nt="lok sabha election, lok sabha election 2019, election 2019, election 2019, election 2019 news, election live, live news, How to Vote India, how to vote, lok sabha election voting percentage, lok sabha election polling, lok sabha election phase 5, lok sabha election phase 5 voting, how to check name in voter list, election today news, general election 2019, lok sabha election voting percentage, lok sabha election voting, election voting live, Rahul Gandhi, Smriti Irani, Sonia Gandhi, Uttar Pradesh elections, Bihar elections"
    1/8

    Elections 2019: 6 मई यानी आज सोमवार को लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान जारी है। सात राज्यों में 51 सीटों के लिए सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इस चरण में राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे। भाजपा और सहयोगी दलों के लिए काफी कुछ दांव पर है क्योंकि 2014 के चुनावों में उन्होंने 51 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की। उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात-सात सीटों पर मतदान हुआ है। जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों के लिए मतदान जारी है। जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में मतदान हुआ है। चुनाव आयोग ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। (All Pics- PTI)

  • 2/8

    सबसे पहले बात करते हैं राजस्थान की, जहां इस बार के लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में 12 संसदीय सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें दो पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कृष्णा पुनिया और भारतीय पुलिस सेवा के एक पूर्व अधिकारी सहित 134 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 13 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को प्रथम चरण में मतदान हुआ था। राठौड़ ने जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर 2014 में 3.32 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। जाट बहुल इस सीट पर कृष्णा पूनिया को जातिगत समीकरणों के लिहाज से सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। आज राज्य की12 लोकसभा सीटों … गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रमीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली—धौलपुर, दौसा, और नागौर सीट पर 16 महिलाओं सहित 134 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

  • 3/8

    झारखंड के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा चुनावी मैदान में हैं। इस सीट से उनका मुकाबला सबा-बसपा महागठबंधन के गोपाल साहू पर से है। कांग्रेस के लिए हमेशा से यह सीट एक बड़ी चुनौती रही है, जहां 35 सालों से यूपीए जीत हासिल नहीं कर सकी। 16 चुनाव में से 6 बार ये सीट भाजपा ने जीती है। जयंत सिन्हां दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। फिलहाल यहां से उनके बेटे जयंत सिन्हा भाजपा से सांसद हैं।

  • 4/8

    पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की जिन 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है, साल 2014 के पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। इनमें अमेठी और रायबरेली पर कांग्रेस की जीत हुई थी। यूपी की धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होना है। लेकिन अमेठी और रायबरेली सीटें कांग्रेस के खाते में गयी थीं। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी से होने जा रहा है। अमेठी में राहुल को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से कड़ी टक्कर मिल रही है।

  • यूपी के रायबरेली से कांग्रेस की उम्मीदवार सोनिया गांधी का मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह से होगा। आपको बता दें राय बरेली से सोनिया गांधी पांचवीं बार चुनावी मैदान में खड़ी हैं। अब तक वह इस सीट से जीतती आई हैं। 2019 के चुनाव में राय बरेली की सीट किसे मिलेगा इसका फैसला तो 23 मई को होगा। फिलहाल मतदान जारी है।
  • 5/8

    2019 के चुनावों में फतेहपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल करना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। बीजेपी की साध्वी निरंजन ने लगातार दो बार यह सीट हासिल की है लेकिन इस बार का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। फतेहपुर सीट से BJP की साध्वी निरंजन ज्योति सामाजिक अधिकारिता कल्याण समिति की सदस्य भी हैं और केन्द्रीय राज्यमंत्री के रूप में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी भी उन पर है। साध्वी का मुकाबला कांग्रेस के राकेश सचान और सपा-बसपा गठबंधन से सुखदेव प्रसाद वर्मा से है।

  • लखनऊ से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का किस्मत भी आज ईवीएम में कैद होगी। उनका मुकाबला महागठबंधन की पूनम सिन्हा और कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम से होगा। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में सहयोगी अपना दल के साथ 73 सीटें जीती थीं। बीजेपी को 71 और अपना दल को दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
  • 6/8

    मध्यप्रदेश की सात लोकसभा सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगावाद एवं बैतूल के लिये मतदान जारी है। यहां पर करीब एक करोड़ 19 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके 110 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। जबकि बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर एवं सारण में मतदान जारी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2014 में इन सभी सातों सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था।

TOPICS
Elections
elections 2019
अपडेट
देश के 1337 स्टेशनों का होगा विकास, मिलेंगी हाई टैक सुविधाएं; सरकार की नई योजना
बेटे संग बांग्लादेश से भारत लौटी आठ महीने की गर्भवती सुनाली खातून, बोलीं- मैं चाहती हूं…
IND vs SA 3rd ODI LIVE Streaming: भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे, ऐसे देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
नहीं कम हो सड़क दुर्घटनाएं, पिछले साल हर रोज 485 लोगों की हुई मौत
विंटर स्पेशल: घर पर बनाएं मसालेदार मखाने का रायता, इस तरह करें आसानी से तैयार
जनसत्ता संपादकीय: बूथ अधिकारियों पर क्यों बढ़ा बोझ? सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सामने आईं चुनाव व्यवस्था की खामियां
संपादकीय: आठ दशकों की दोस्ती, नई दुनिया की चुनौतियां, भारत-रूस संबंधों का अगला अध्याय
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
दुनिया मेरे आगे: एक ही दुनिया में कितने नजरिए, क्यों जरूरी है अलग सोच का सम्मान?
Aaj Ka Tarot Rashifal 06 December 2025: आज इन राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी, बन रहा लक्ष्मी नारायण योग, जानें दैनिक टैरो राशिफल
IND vs SA: विशाखापत्तनम में बन सकते हैं ये 7 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होंगी नजरें; देखें पूरी लिस्ट
Aaj Ka Panchang 06 December 2025: आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल सहित शनिवार का संपूर्ण पंचांग
फोटो गैलरी
20 Photos
इंडिगो फ्लाइट्स ठप, मुसाफिर बेहाल: यात्रियों की आंखों में आंसू, एयरपोर्ट बना अफरातफरी का मैदान, देखें तस्वीरें
13 hours agoDecember 5, 2025
8 Photos
सूर्य को फल समझने की घटना ने बना दिया ‘हनुमान’, नहीं जानते होंगे माता अंजनी ने उन्हें क्या दिया था नाम?
15 hours agoDecember 5, 2025
14 Photos
राष्ट्रीय धुनों के बीच पुतिन को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
19 hours agoDecember 5, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US