दुनिया का मोस्ट वॉन्टेड ड्रग तस्कर एल चैपो गूजमैन दोबारा से पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक ने ट्वीट करके जानकारी दी है। एल चापो छह महीने पहले मेक्सिको की सबसे सुरक्षित माने जाने वाले जेल से फिल्मी स्टाइल में सुरंग बनाकर फरार हो गया था। इससे पहले भी वह एक बार 2001 में भाग चुका था। गूजमैन को फरवरी 2014 में मैक्सिको के सिनालोआ से गिरफ्तार किया गया था। एल चैपो को दुनिया के अरबपति तस्करों में जाना जाता है। 2013 तक एल चापो की संपत्ति 4 बिलियन डॉलर आंकी गई थी। उसके बेटे भी ड्रग्स के कारोबार से जुड़े हुए हैं। एक बेटे एडगर की विरोधी गैंगस्टर्स ने हत्या कर दी थी। माना जाता है कि एलचैपो की चार पत्नियां हैं, जिसमें एक ब्यूटी क्वीन भी है। एल चैपो के बेटे अपने और पिता आलीशान जिंदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे हैं। ऊपर की तस्वीर भी एल चैपो के घर की है। आगे की स्लाइड्स में देखें ऐसी ही फोटोज, साथ में जानें एल चैपो से जुड़े अहम फैक्ट्स -
2013 में एल चैपो को दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में 67वें नंबर पर रखा गया था। अल चैपो अपने अड्डों पर शानोशौकत से जुड़ी हर चीज के अलावा लड़कियां भी रखता था। उसके अड्डे की ऐसी ही एक तस्वीर उसके बेटे ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
-
अल चैपो के गिरोह में एक अलग से फौज भी है। इस फौज से जुड़े लोग लड़कियों की हथियारों के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं।
-
एल चैपो को ड्रग्स के कारोबार का 'ओसामा बिन लादेन' भी कहते है, क्योंकि वह बेहद क्रूर माना जाता है। ऊपर की फोटो उसके किसी अड्डे की है, जहां गोल्ड प्लेटेड गन्स और पले हुए बाघ तक नजर आते हैं।
-
एल चैपो के एक बेटे ने घर पर शेर पाल रखा है, जिसकी फोटो उसने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
-
ऊपर की फोटो एल चैपो के बेटे ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें एक रेसिंग कार में गोल्ड प्लेटेड असाल्ट राइफल्स नजर आती है।
-
गूजमैन का जन्म मैक्सिको के सिनालोआ के एक छोटे से गांव में हुआ था। उसने तीसरी में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। एल चैपो के बेटे अपने अत्याधुनिक हथियारों की नुमाइश सोशल मीडिया पर करते रहते हैं।
गूजमैन जब काफी छोटा था तो उसके पिता उसकी रोज पिटाई करते थे जिससे वह अपने नानी के यहां भाग जाता था। बाद में वह संतरे बेचने का काम करने लगा। ऊपर की फोटो में गूजमैन का बेटा अपनी अकूत दौलत दिखाता हुआ। -
पिता ने जब गूजमैन को घर से निकाल दिया तो उसने खुद से खेती करने का फैसला किया और अफीम की खेती शुरू की। इससे होने वाली कमाई को वो नशे और लड़कियों पर खर्च कर देता था। ऊपर की फोटो गूजमैन के एक बेटे ने शेयर की थी। इससे पता चलता था कि वो मिलिट्री सुरक्षा में चलता था।
-
कुछ साल बाद गूजमैन मैक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया के साथ मिलकर काम करने लगा। धीरे धीरे उसका कद बढ़ता गया। ऊपर की फोटो गूजमैन के बेटे ने शेयर की है, जिसमें वो सोशलाइट पेरिस हिल्टन के साथ नजर आता है।
धीरे धीरे गूजमैन ने अपने सारे विरोधियों की हत्या करवा दी और खुद खुद ड्रग तस्करी की दुनिया का बेताज बादशाह बन गया। ऊपर की फोटो शेयर करते हुए गूजमैन के बेटे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया था कि किस तरह वो मूवी देखने के दौरान भी हथियारों के साथ रहता है। -
यह फोटो अल चैपो की बेटी की है।
-
अल चैपो के बेटे ने यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
-
अल चैपो के गिरोह के लोगों को हथियारों, कारों और शानोशौकत से जुड़ी दूसरी चीजों का शौक है, जिसकी फोटोज वे सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
-
अल चैपो के गिरोह के लोगों को हथियारों, कारों और शानोशौकत से जुड़ी दूसरी चीजों का शौक है, जिसकी फोटोज वे सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
-
अल चैपो के गिरोह के लोगों को हथियारों, कारों और शानोशौकत से जुड़ी दूसरी चीजों का शौक है, जिसकी फोटोज वे सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।