-
Alt Balaji Web Series XXX season 2: एकता कपूर (Ekta Kapoor) की वेब सीरीज XXX 2 रिलीज के बाद से ही विवादों में है। सेना के जवान की वर्दी में इंटिमेट सीन औऱ कुछ आपत्तिजनक बातों को लेकर एकता कपूर के खिलाफ विकास फाटक (Vikas Phatak) उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। विवाद बढ़ा तो एकता ने सीरीज से आपत्तिजनक सीन डिलीट कर दिए। हालांकि दो साल पहले XXX का पहला सीजन भी काफी चर्चा में रहा था। एकता कपूर के इस सीरीज में कई अभिनेत्रियों बेहद बोल्ड सीन दिए थे। आइए जानते हैं किन अभिनेत्रियों ने XXX में इंटिमेट सीन देकर सनसनी मचा दी थी:
-
कायरा दत्ता मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह XXX में कायरा और मायरा नाम की जुड़वा बहनों के किरदार में नजर आई थीं।
-
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने एकता कपूर की सरीज में रुकमनी जी का किरदार निभाया था। फ्लोरा ने काफी बोल्ड सीन दिए थे।
-
अपर्णा शर्मा ने एकता कपूर की इस इरोटिक सीरीज में चांदनी नाम की लड़की का रोल प्ले किया था। अपर्णा पर भी काफी बोल्ड बेट सीन्स फिल्माए गए थे।
-
एकता कपूर की XXX में सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी एक्ट्रेस आदिती कोहली की। आदिती ने पैम नाम की एक महिला का किरदार निभाया था जिसने खुद से दुगने उम्र के शख्स से शादी रचाई थी। पैम के किरदार में अदिती ने हद से ज्यादा बोल्ड सीन दिए थे।

मूल रूप से कोलकाता की रहने वालीं प्रियंका तालुकदार पेशे से मॉडल हैं। अब वह एक्टिंग की दुनिया में भी आ चुकी हैं। XXX में उन्होंने प्रियंका तालुकदार नाम का ही किरदार निभाया था। (All Photos: Instagram)