-
Dussehra 2023: दशहरा पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा का त्योहार भगवान राम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। रामायण के अनुसार, रावण ने माता सीता का अपहरण किया था जिसके बाद भगवान राम ने रावण के साथ युद्ध किया और उसका वध कर दिया था। जिसके बाद से दशहरा अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाने की परंपरा है।
-
नवरात्री के बाद दशमी के दिन लगभग पूरे भारत में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद की प्रतिमाओं का दहन किया जाता है। कई जगहों पर सिर्फ रावण के पुतलों को जलाया जाता है। वहीं रावण के दहन के लिए देश भर में बाजार सज गए हैं। बाजारों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के अलग-अलग डिजाइनों में पुतले उपलब्ध हैं।
-
ये पुतले लकड़ी बांस, पेपर और कपड़ों की मदद से बनाए जाते हैं। कुछ पुतलों में आतिशाबाजी और लाइटनिंग के भी सामान लगाए जाते हैं। ये तस्वीर दिल्ली के टैगोर गार्डन की है। दशहरे से पहले बाजार बिक्री के लिए रावण के पुतलों से सजने लगे हैं। (PTI Photo)
-
जयपुर में दशहरे के लिए सड़क किनारे एक दुकान पर रावण के पुतले बिक्री के लिए रखे गए हैं। (PTI Photo)
-
पटियाला में दशहरे से पहले एक कलाकार रावण के पुतले को अंतिम लुक देता नजर आया। (PTI Photo)
-
अमृतसर में दशहरा उत्सव से पहले एक स्ट्रीट स्टॉल पर रावण के पुतले बेचे जा रहे हैं। यहां रावण के पुतलों की लंबी दाढ़ी भी बनाई गई है, जो उसे पूरा पंजाबी लुक दे रही है। (PTI Photo)
-
गुरूग्राम में दशहरा उत्सव से पहले कारीगर रावण के पुतले तैयार कर रहे हैं। (PTI Photo)
-
यह तस्वीर भोपाल की है जहां दशहरा उत्सव से पहले रावण के पुतलों को बिक्री के लिए रखा गया है। (PTI Photo)
-
प्रयागराज में दशहरे के दिन विधिपूर्वक रावण का पुतला दहन किया जाता है। इस तस्वीर में एक कलाकार रावण के पुतले के चेहरे को अंतिम रूप देता नजर आ रहा है। (PTI Photo)
-
हैदराबाद में भी दशहरा उत्सव के लिए कलाकार दस सिर वाले रावण के पुतले तैयार कर रहे हैं। (AP Photo)
