
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने व्हाइट हाउस के बाहर नेशनल लगे क्रिसमस ट्री को रोशन किया और सभी देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। व्हाइट हाउस के ऑफीसियल पेज पर विशालकाय क्रिसमस ट्री की फोटो शेयर की गई हैं। हालांकि क्रिसमस फेस्टिवल आने में अभी 27 दिन बाकी हैं लेकिन अमेरिका में इस त्यौहार की रौनक अभी से दिखने लगी है। बता दें कि जिस तरह से भारत में दिवाली मनाई जाती है उसी तरह से अमेरिका, पेरिस, जर्मनी, जापान जैसे देशों में क्रिसमस मनाई जाती है। (All Pics- PTI/ Emily C. Singer Twitter) यह ट्री व्हाइट हाउस के दक्षिण में प्रेजीडेंट पार्क में लगा है। -
ट्रंप ने बुधवार रात को क्रिसमस ट्री रोशन करने का सम्मान मेलानिया को दिया। मेलानिया ने राष्ट्रपति के काउंटडाउन पर स्विच ऑन कर क्रिसमस ट्री को रोशन किया।
-
इस पर ट्रंप ने कहा, "सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। उन्होंने इससे पहले अमेरिका में हाल के महीनों में जंगलों में लगी आग के पीड़ितों के लिए कुछ भी दो शब्द कहे।
-
नेशनल क्रिसमस ट्री के आसपास आमतौर पर 56 छोटे ट्री लगाए जाते हैं, जिनकी डेकोरेशन देश के 50 राज्यों के स्कूली बच्चें करते हैं।
-
क्रिसमस ट्री को रोशन करने के बाद ट्रंप और मिलेनिया काफी भावुक दिखे।