-

पाकिस्तान में बर्बरता या आंतकी हमलों के बारे में तो आप रोज पढ़ते होंगे, लेकिन पाकिस्तान में कई ऐसे नियम-कानून भी है, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जैसे पाकिस्तान में पश्चिमी देशों की तरह गर्लफ्रेंड नहीं बना सकते और शादी करने से पहले किसी लड़की के साथ रह नहीं सकते। पाकिस्तान के इन नियमों को देखकर आप समझ जाएंगे कि भारत पाकिस्तान से कितना बेहतर है और भारतीयों को अभिव्यक्ति कितनी आजादी है।
-
अगर आप पाकिस्तान में किसी दूसरे के फोन को बिना उसकी इजाजत के छूते हैं तो आपको जेल की सलाखों के पीछे डाला जा सकता है।
-
पाकिस्तान में लाखों ट्रांसजेंडर हैं और उन पर कई चीजों की पाबंदी है, जिसके तहत वो सेना में भर्ती नहीं हो सकते।
-
पाकिस्तान अपने नागरिकों को इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं देता है।
-
पाकिस्तान में अल्लाह, मस्जिद, रुसूल आदि शब्दों के लिए अंग्रेजी इस्तेमाल नहीं कर सकते।
-
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री का मजाक नहीं बना सकते।
-
हिंदुस्तान में लोग मजाक के लिए मेमे या कार्टून का सहारा लेते हैं, लेकिन पाकिस्तान में ऐसा करना आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकता है।
-
पाकिस्तान में सिर्फ मुस्लिम ही प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री की शिक्षा को लेकर कोई नियम नहीं है।