• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. do plants feel pain and fear shocking scientific revelations

क्या पेड़-पौधे भी महसूस करते हैं दर्द और डर? जानें चौंकाने वाली वैज्ञानिक सच्चाई

Secret Life of Plants: पेड़-पौधे अपने पर्यावरण को बेहद संवेदनशीलता से समझते और प्रतिक्रिया देते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, वे सूंघ सकते हैं, सुन सकते हैं, प्रतिक्रिया दे सकते हैं और यहां तक कि ‘संवाद’ भी कर सकते हैं।

By: Archana Keshri
September 9, 2025 16:18 IST
हमें फॉलो करें
  • How plants Sense Danger and React
    1/9

    गर्मियों के दिनों में घास कटने की महक को हम अक्सर ताजगी और ठंडक का संकेत मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह खुशबू वास्तव में घास का ‘डिस्ट्रेस सिग्नल’ यानी मदद की पुकार होती है? (Photo Source: Pexels)

  • 2/9

    वैज्ञानिकों के अनुसार, घास या अन्य पौधे जब घायल होते हैं, तो वे एक खास तरह की रासायनिक गंध छोड़ते हैं, ताकि आसपास के जीव-जंतु या पौधे सचेत हो सकें। यही सवाल उठता है—क्या पौधे भी दर्द या डर महसूस करते हैं? (Photo Source: Pexels)

  • 3/9

    क्या पौधों में नर्वस सिस्टम होता है?
    दर्द महसूस करने के लिए जानवरों और इंसानों में नर्वस सिस्टम, न्यूरॉन्स और दिमाग होता है। लेकिन पौधों में ऐसा कुछ नहीं होता। लेकिन फिर भी उनके पास बेहद कॉम्प्लेक्स सिग्नलिंग और कम्युनिकेशन सिस्टम होती है। पौधे रोशनी, तापमान, गुरुत्वाकर्षण और स्पर्श को महसूस कर सकते हैं। वे अपनी जड़ों और तनों की दिशा बदलते हैं। कीटों या खतरे से बचने के लिए विशेष रसायन भी बनाते हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 4/9

    पौधों की केमिकल डिफेंस
    जब घास काटी जाती है या कोई कीड़ा पत्ता खाता है, तो पौधे भाग नहीं सकते। ऐसे में वे रासायनिक संकेत छोड़ते हैं। यह संकेत पास के पौधों को खतरे की जानकारी देते हैं। कई बार पौधे ऐसे रसायन छोड़ते हैं जो कीड़ों को भगाते हैं या अन्य कीटों को बुलाते हैं जो उनके दुश्मनों पर हमला करें। उदाहरण के लिए, कॉफी पौधा कैफीन का उपयोग न केवल अपनी रक्षा में करता है, बल्कि मधुमक्खियों को भी आकर्षित करता है। (Photo Source: Pexels)

  • 5/9

    पौधों का आपसी संवाद
    जंगल में बड़े पेड़ अपने आस-पास के छोटे पौधों की कलियों को पोषण भेजते हैं। वैज्ञानिकों ने पाया कि पेड़ अपनी जड़ों और फंगल नेटवर्क के जरिए एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं और आपस में पोषण बांटते हैं। इसे अक्सर “Wood Wide Web” कहा जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 6/9

    पौधों की ‘आवाज’
    जर्मनी और इजराइल के वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया कि पौधे चोट लगने पर या पानी की कमी होने पर अल्ट्रासोनिक आवाजें निकालते हैं। इंसानी कान इन आवाजों को नहीं सुन सकते, लेकिन मशीनें रिकॉर्ड कर सकती हैं। खीरे के पौधों के बारे में कहा गया कि वे बीमार होने पर ‘चिल्लाते’ हैं। टमाटर और तंबाकू के पौधों ने प्यास लगने या काटे जाने पर अलग-अलग ध्वनियां छोड़ीं। (Photo Source: Pexels)

  • 7/9

    पौधे ‘सुन’ भी सकते हैं
    अमेरिका के वैज्ञानिकों ने पाया कि जब कैटरपिलर पौधे की पत्तियां खाते हैं, तो पौधे उस चबाने की आवाज पहचान लेते हैं और तुरंत अपने रक्षात्मक रसायन बनाने लगते हैं। यानी पौधे केवल प्रतिक्रिया ही नहीं करते, बल्कि आसपास की आवाजों से भी सजग रहते हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 8/9

    कॉन्शियसनेस और सेंसिटिविटी पर बहस
    कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि पौधों की ये प्रतिक्रियाएं उनकी सेंसिटिविटी को दिखाती हैं। जैसे मिमोसा (लाजवंती) छूते ही अपनी पत्तियां बंद कर लेती है। वीनस फ्लाईट्रैप सेकंडों में अपना जाल बंद कर लेता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि पौधों को एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) देने पर उनकी प्रतिक्रियाएं भी थम जाती हैं, जैसे इंसानों और जानवरों में होता है। (Photo Source: Pexels)

  • 9/9

    तो क्या पौधे दर्द महसूस करते हैं?
    इस पर अभी भी बहस जारी है। अधिकतर वैज्ञानिक मानते हैं कि पौधों में दर्द रिसेप्टर या नर्वस सिस्टम नहीं होता, इसलिए वे मनुष्यों या जानवरों की तरह दर्द नहीं महसूस करते। लेकिन यह भी सच है कि पौधे अपने आसपास की गतिविधियों को बेहद कॉम्प्लेक्स तरीकों से महसूस और व्यक्त करते हैं। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी मंदिर की गुफा कितनी पुरानी है? जानिए इसका इतिहास)

TOPICS
plants
अपडेट
चाय पर मुलाकात के दौरान किस बात पर हंस पड़े पीएम मोदी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसद?
H-1B वीजा पर बढ़ता सियासी दबाव, अमेरिकी नेताओं ने प्रोग्राम खत्म करने की उठाई मांग
‘…पूरे बांग्लादेश को हिला देगा’, उस्मान की हत्या के आरोपी ने गर्लफ्रेंड से एक रात पहले कही थी ये बात
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम: पंत की कप्तानी में खेलेंगे कोहली, 20 खिलाड़ी चुने गए
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रिंकू या सुंदर, इशान बनाम गिल, क्या चौंकाएंगे अगरकर?
महाराष्ट्र में होने वाले बड़े राजनीतिक ऐलान के बाद क्या फड़नवीस, शिंदे और पवार की टेंशन बढ़ेगी?
‘एक फुल दो हाफ हैं…’, अखिलेश यादव ने योगी, केशव और बृजेश पाठक पर साधा निशाना, शेयर किया फोटो
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
ऑस्ट्रेलिया में कैसे मजबूत हुआ आतंकी संगठन आईएस, जिहादी हिंसा का खतरा बढ़ा?
‘सुरक्षा तो बेटियों की बढ़नी चाहिए थी’, हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सिक्योरिटी टाइट, नेहा सिंह राठौर ने मारा ताना
नीतीश कुमार ने जिस मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की थी, उसके नौकरी ज्वाइन करने को लेकर आया बड़ा अपडेट
‘जातिवादी होना समय की मांग’, IAS संतोष वर्मा के बाद एक और IAS अधिकारी ने दिया विवादित बयान
फोटो गैलरी
11 Photos
दुनिया के इन 10 देशों में पाई जाती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं?
4 hours agoDecember 19, 2025
9 Photos
ठंड के मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं? आज से खाएं ये इम्युनिटी बूस्टिंग फूड्स, सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव का देसी तरीका
4 hours agoDecember 19, 2025
11 Photos
इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक टैंक कौन सा है?
6 hours agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US