-
ईशा देओल इन दिनों दूसरी बार मां बनने को लेकर काफी सुर्खियों में है। हाल ही में ईशा की गोदभराई हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। तस्वीरों में ईशा के क्लोज फ्रेंड्स और परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं लेकिन उनकी मां हेमा मालिनी और पिता धर्मेंद्र नहीं दिखाई दिए। हालांकि ईशा की छोटी बहन अहाना वोहरा जरूर नजर आईं। शादी के बाद यह पहली बार है कि जब अहाना सुर्खियों में शुमार हुई हैं। यहां हम अहाना वोहरा के बारे में ही बता रहे हैं। अहाना भी हूबहू अपनी बहन ईशा की तरह दिखती हैं। अहाना के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रह चुकी हैं। अहाना ने भी बॉलीवुड फिल्म में काम किया है। जानिए अहाना के बारे में कुछ और बातें। (All Pics- Instagram ahana deol)
-
अहाना देओल अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। ईशा अहाना से 5 साल बढ़ी हैं। अहाना ने बॉलीवुड फिल्म न तुम जानो न हम में काम किया है। फिल्म में उन्होंने ईशा की दोस्त का किरदार निभाया था, जबकि रियल जिंदगी में दोनों सगी बहने हैं।
-
अहाना की शादी 2014 में दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन वैभव वोहरा से हुई थी। शादी से पहले दोनों का लंबे समय तक अफेयर था।
-
फिलहाल दोनों एक बेटे के पेरेंट्स हैं।
-
अहाना ग्लैमर इंडस्ट्री से काफी दूरियां बनाकर रखती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी बहुत कम एक्टिव रहती हैं।
-
अहाना भी अपनी मां तरह एक बेहतरीन डांसर हैं।
-
ईशा की बेटी राध्या के साथ अहाना।
