-
Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय कर दिया था। हाल ही में दिव्यांका ने अपनी सास के साथ एक वीडियो शेयर किया है। दिव्यांका का ये वीडियों उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो के जरिए आइए जानते हैं कैसा है दिव्यांका का उनकी सास से रिश्ता:
-
दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी एक्टर विजय दहिया से शादी की है। दोनों से लव मैरिज की थी।
-
दिव्यांका ने अपनी सास के साथ जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह दोनों एक दूसरे का रोल एक्सचेंज करने की बात कर रही हैं।
-
दिव्यांका ने अपनी सास से पूछा कि आप मेरी कौन सी आदत अच्छी नहीं लगती? इसपर उनकी सास कहती हैं- मोबाइल में तुम जो न्यूज पढ़ती हो ना, उसकी जगह अगर तुम न्यूजपेपर पढ़ो तो तुम्हे अच्छा भी लगेगा और तुम्हारी आंखें भी खराब नहीं होंगी।
-
वीडियो में देखने से साफ पता चलता है कि दिव्यांका अपनी सास के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।

दिव्यांका के सोशल मीडिया पर भी उनकी सास के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं। -
Photos: Divyanka Tripathi Instagram