-
Divya Bhatnagar: लोकप्रिय टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में गुलाबो का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दिव्या भटनागर का निधन हो गया। टिव्या कोरोना संक्रमित होने के बाद कई दिनों से अस्पताल में थीं। पिछले कुछ दिनों से उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। दिव्या भटनागर अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं।
-
दिव्या का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता विनय भटनागर रिसर्च एंड एनलिसिस विंग यानि रॉ में काम करते थे। 2017 में दिव्या के पिता के साथ दिल्ली में एक वारदात हुई थी। डीटीसी बस में उन्हें नशा देकर उनके साथ लूट हुई थी। इसके कुछ दिन बाद ही उनका निधन हो गया।

दिव्या की मां का नाम मीना भटनागर हैं वह अपने बेटे देवाशीष के साथ मुंबई में रहती हैं। देवाशीष भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हैं। -
दिव्या भटनागर ने परिवार के खिलाफ जाकर गगन नाम के शख्स से शादी रचा ली थी। दिव्या भटनागर की मां ने गगन पर आरोप लगाया था कि वह फ्रॉड है और उसने उनकी बेटी को धोखा दिया है।
-
दरअसल दिव्या जब अस्पताल में थीं तब उनकी मां ने अपने दामाद के बारे में कहा था कि वह उन्हें इस हाल में छोड़ कर चला गया है।

दिव्या भटनागर के पति गगन ने बाद में वीडियो पोस्ट कर इस पर सफाई दी थी। 
दिव्या भटनागर ने साल 2006 में टीवी शो 'चांद के पार चलो' से ऐक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने 2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गुलाबो का रोल किया, इसके बाद वह 2011 में 'सवारे सबके सपने… प्रीतो', 2018 में 'श्रीमान श्रीमति फिर से', 2020 में 'तेरा यार हूं मैं' में भी रोल के लिए खूब सराहना पाई। -
All Photos: Social Media