-
नीरज पांडे निर्देशित फिल्म 'एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' की एक्ट्रेस दिशा पटानी फिल्म के प्रमोशन के दौरान बैकलैस पिंक ड्रेस में नजर आईं। फिल्म में दिशा सुशांत सिंह राजपूत और किआरा आडवाणी के साथ दिखेंगी। फिल्म एक बायोपिक है और 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिशा ने यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।
-
हाल ही में दिशा को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि वह बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड हैं।
-
दिशा और टाइगर ने बेफिक्रा गाना शूट किया था जिसे यूट्यूब पर 1 मिलियन लोगों ने देखा था।
-
दिशा फेमिना मिस इंडिया इंदौर में 2013 में फर्स्ट रनर अप रही थीं।
-
दिशा ने तेलुगु फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
-
दिशा जैकी चेन के साथ भी एक फिल्म कर रही हैं। यह फिल्म साल 2017 तक रिलीज होने की उम्मीद है।
-
यह तस्वीर दिशा ने अपने हॉलिडे के दौरान शेयर की थी। टाइगर ने भी इसी लोकेशन से तस्वीर शेयर की थी। लेकिन दोनों की साथ कोई तस्वीर नहीं थी।