-
इन दिनों टाइगर श्रॉफ जहां अपनी अपकमिंग फिल्म Student of the year 2 की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी सलमान संग Bharat की शूटिंग कर रही हैं। बीते दिन दोनों ने अपने-अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर एक दूसरे को टाइम दिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दोनों के बीच तकरार की खबरें आई थीं। हालांकि सामने आईं तस्वीरों को देखकर लगता है अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है। मंगलवार को दोनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट में साथ नजर आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। तस्वीरों में एक बार फिर से दिशा मजाक का पात्र बन रही हैं। (All Pics-instagram)
पहले कहा जा रहा था कि टाइगर श्रॉफ अपनी को-स्टार तारा सुतारिया से ज्यादा क्लोज हो रहे हैं, जिससे उनके और दिशा के रिश्तों में कड़वाहट आई थी। लेकिन बिजी शेड्यूल के बीच दोनों ने एक दूसरे को टाइम दिया और अपने बीच की गलतफहमी को दूर किया। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। बागी 2 स्टार कई बार एक दूसरे के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किए जाते हैं। दोनों की केमिस्ट्री जितनी सिल्वर स्क्रीन पर पसंद की जाती है उतने ही वे परफेक्ट कपल रियल लाइफ में भी हैं। बीते दिन लंच डेट के दौरान दिशा ने व्हाइट कलर का टॉप पहना और लूज लाइट ब्राउन कलर का लोअर पहना। जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई तो दिशा का मजाक उड़ना शुरू हो गया। एक बार फिर से दिशा के फैशन को यूजर्स Worts फैशन कह रहे हैं। -
बीते दिन लंच डेट के दौरान दिशा ने व्हाइट कलर का टॉप पहना और लूज लाइट ब्राउन कलर का लोअर पहना। जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई तो दिशा का मजाक उड़ना शुरू हो गया। एक बार फिर से दिशा के फैशन को यूजर्स Worst फैशन कह रहे हैं।
-
वहीं टाइगर बनियान और डेनिम जींस के कॉब्मिनेशन के साथ दिखे।
-
टाइगर पर ये फैशन काफी जच रहा है।
