-
Dinesh Trivedi Wiki Bio Family career: करीब 23 साल तक ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के साथी रहे दिनेश त्रिवेदी ने खुद को तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अलग कर लिया है। ऐसी अटकलें हैं कि वह बीजेपी (BJP) का दामन थाम सकते हैं। टीएमसी में रहते हुए वह केंद्रीय रेलमंत्री भी रह चुके हैं। आइए जानें दिनेश त्रिवेदी से जुड़ी कुछ बातें:
-
दिनेश त्रिवेदी के माता-पिता विभाजन के वक्त कराची से हिंदुस्तान आ गए थे। गुजराती दंपत्ति के बेटे दिनेश त्रिवेदी का जन्म दिल्ली में हुआ।
-
अपनी स्कूलिंग हिमाचल प्रदेश में शिमला और सोलन के बोर्डिंग स्कूलों से करने के बाद दिनेश त्रिवेदी ने कोलकाता से ग्रैजुएशन किया और फिर अमेरिका चले गए। वहां से उन्होंने एमबीए किया।
-
एमबीए के बाद शिकागो में वह नौकरी करने लगे। अच्छे पैसे मिलते थे। लेकिन दो साल बाद ही वह नौकरी छोड़ भारत आ गए। भारत लौट कर भी उन्होंने कुछ साल नौकरी की। लेकिन नौकरी रास नहीं आई और उन्होंने राजनीति जॉइन कर ली।
-
1980 में दिनेश त्रिवेदी ने कांग्रेस पार्टी जॉइन की। दस साल बाद वी पी सिंह से प्रभावित होकर वह जनता दल से जुड़ गए। उसके बाद 1998 में वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के साथ हो गए।
-
13 जुलाई 2011 से 18 मार्च 2012 तक दिनेश त्रिवेदी रेलमंत्री थे। रेलमंत्री रहते हुए उन्होंने एक बार लोकसभा में बताया था कि कैसे 'जेम्स बॉन्ड' डेनियल क्रेग को भी उनसे ना सुनने को मिली थी।
-
दिनेश त्रिवेदी ने 2014 में लोकसभा में बताया था कि जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले अभिनेता डेनियल क्रेग अपनी फिल्म स्काईफॉल की कुछ शूटिंग भारत में करना चाहते थे। स्क्रिप्ट के हिसाब से उन्हें एक ट्रेन सिक्वेन्स करना था। इसी के सिलसिले में डेनियल क्रेग उनसे मिलने आए थे।
-
दिनेश त्रिवेदी ने बताया था कि मैंने उनके सामने 3 शर्तें रखीं। पहली यह कि ट्रेन की छत पर यात्रियों को बैठाकर शूटिंग नहीं होगी। दूसरी कि शूटिंग के दौरान सेफ्टी का पूरा रखा जाएगा। और तीसरी कि डेनियल क्रेग भारतीय रेलवे के ब्रांड एम्बैसडर बनेंगे।
-
बकौल त्रिवेदी डेनियल क्रेग बाद की दो शर्तों पर तो तैयार हो गए लेकिन पहली पर राजी नहीं हुए। जब 'जेम्स बॉन्ड' राजी नहीं हुए तो दिनेश त्रिवेदी ने उन्हे शूटिंग से मना कर दिया।
-
All Photos: Indian Express Archive