-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शादी नहीं की है। पूर्व सीएम और बसपा चीफ मायावती (Mayawati) भी अविवाहित हैं। वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शादीशुदा भी हैं और उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) भी राजनीति में हैं। आइए डालते हैं यूपी के उन चर्चित नेताओं के नामों पर एक नजर जो पति-पत्नी दोनों राजनीति में हैं:
-
डिंपल यादव ने साल 1999 में अखिलेश यादव से शादी रचाई थी। शादी के 10 साल बाद 2009 में वह राजनीति में उतरीं।
-
डिंपल यादव ने फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें कांग्रेस के राज बब्बर ने हरा दिया था। फिर 2012 के उपचुनाव और 2014 के आम चुनाव में वह कन्नौज से लोकसभा सांसद चुनी गईं। (यह भी पढ़ें: देवर की शादी में नेग के लिए अड़ गई थीं डिंपल यादव, जानिए शिवपाल के बेटे ने क्या दिया था गिफ्ट)
-
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह ने दो शादियां की हैं। उनकी दोनों ही पत्नियां राजनीति में हैं।
-
पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं।
-
दूसरी पत्नी अमीता सिंह कांग्रेस के टिकट पर अमेठी से ही दो बार विधायक रही हैं। हालांकि 2017 में वह अपनी सौतन गौरम सिंह से चुनाव हार गईं। अब अमीता सिंह भी बीजेपी में हैं। (यह भी पढ़ें: जिस पर लगा था पति के मर्डर का आरोप अमीता ने उन्हीं से रचाई है शादी )
-
राजा महेंद्र अरिदमन सिंह और उनकी पत्नी रानी पक्षलिका भी राजनीति में सक्रिय हैं। दोनों पहले समाजवादी पार्टी में थे। अब दोनों बीजेपी में आ चुके हैं।
-
पक्षलिका सिंह आगरा के पास बाह विधानसभा से बीजेपी विधायक हैं। मौजूदा विधानसभा में वह सबसे अमीर महिला एमएलए हैं। (यह भी पढ़ें: 34 तलवार, 31 खंजर समेत 132 हथियारों की मालकिन हैं बीहड़ की ये रानी, अखिलेश यादव का साथ छोड़ थामा था BJP का हाथ )
-
अपना दल की नेता और केंद्र सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ ही उनके पति आशीष सिंह पटेल भी राजनीति में हैं। आशीष अपना दल से यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं।
-
जौनपुर से बसपा सांसद रहे धनंजय सिंह ने तीन शादियां की हैं। उनकी बाद की दोनों पत्नियां राजनीति में हैं। दूसरी पत्नी जागृति सिंह 2012 में जौनपुर के मलहनी से विधानसभा का चुनाव लड़ीं लेकिन हार गई थीँ। (यह भी पढ़ें: 10 साल में 3 बार दूल्हा बने धनंजय सिंह, एक ने की सुसाइड तो दूसरी पत्नी से हुआ तलाक)
-
धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी श्रीकला रेड्डी भी राजनीति में हैं। वह जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। 2019 में श्रीकला ने बीजेपी जॉइन की थी। (यह भी पढ़ें: निप्पो बैट्री वाले बिजनेस घराने से हैं पूर्व MP धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी श्रीकला रेड्डी)
-
आजम खान यूपी की राजनीति के बड़े नाम हैं। रामपुर से लोकसभा सांसद आजम खान यूपी सरकार में भी मंत्री रहे हैं। आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं।
-
बीजेपी के लोकसभा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी केतकी देवी सिंह भी राजनीति करती हैं। केतकी सिंह लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। (यह भी पढ़ें: कोई डॉक्टर तो कोई ठेकेदार, जानिए क्या करती हैं यूपी के इन बाहुबली नेताओं की पत्नियां)
-
रायबरेली सदर से कांग्रेस एमएलए अदिति सिंह के पति भी विधायक हैं। हालांकि वह पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस के एमएलए हैं। (यह भी पढ़ें: अखिलेश – डिंपल ही नहीं, यूपी के इन 10 राजनेताओं ने भी जाति की दीवार तोड़ रचाई शादी)
-
स्वाति सिंह योगी सरकार में मंत्री हैं। उनके पति दयाशंकर सिंह भी बीजेपी में हैं। वह पहले भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष थे। अब भी वह संगठन में सक्रिय हैं। दयाशंकर बलिया सदर से चुनाव भी लड़ चुके हैं। (यह भी पढ़ें: बृजेश सिंह से मुख्तार अंसारी तक, आपस में कट्टर दुश्मन हैं यूपी के ये 8 राजनेता)
