-
Dimple Yadav Vs Rajlakshmi Singh: मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का परिवार राजनीति में बेहद सक्रिय है। इस परिवार के कई सदस्य राजनीति में सक्रिय हैं। अब परिवार की महिलाएं भी राजनीति कर रही हैं। परिवार में कई लोगों ने जाति से बाहर भी शादी की है। इसमें शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) के बेटे आदित्य (Aditya Yadav) से लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) तक शामिल हैं। आइए जानें शिवपाल की बहू राजलक्ष्मी (Rajlakshmi Singh) और डिंपल यादव (Dimple Yadav) में क्या समानताएं हैं और कैसे संबंध हैं।
-
डिंपल यादव राजपूत परिवार से आती हैं। उनके पिता आरसी सिंह रावत आर्मी में थे। डिंपल और अखिलेश यादव की शादी 24 नवंबर 1999 को हुई थी।
-
डिंपल की देवरानी राजलक्ष्मी भी राजपूत परिवार से हैं। वह राजघराने से संबंध रखती हैं। उनकी मां शारदा कुंवर सिंह राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं।
-
डिंपल यादव और राजलक्ष्मी दोनों ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। डिंपल ने जहां विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है वहीं राजलक्ष्मी ने एमए की डिग्री ली है।
-
डिंपल यादव और राजलक्ष्मी में बेहद अच्छे संबंध हैं। अकसर पारिवारिक शादी ब्याह में दोनों साथ नजर आती हैं।
-
राजलक्ष्मी से डिंपल की नजदीकी का एक कारण ये भी है कि डिंपल अपने देवर आदित्य के काफी क्लोज हैं।
-
आदित्य यादव की शादी में डिंपल ने जमकर मस्ती की थी। देवर की शादी में डिंपल झूमकर नाची थीं। डिंपल यादव के डांस के वीडियोज खूब वायरल भी हुए थे।
-
Photos: Social Media
