-
Mulayam Singh Yadav Daughters in Law: मुलायम सिंह यादव का परिवार सिर्फ यूपी ही नहीं बल्कि देश का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार है। इस परिवार से 22 लोग सक्रिय राजनीति में हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल (Dimple Yadav)भी लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। हालांकि मुलायम सिंह को उनकी दोनों बहुएं के राजनीतिक सफर की शुरुआत ने काफी निराश किया था।
-
मुलायम सिंह के दो बेटे हैं। अखिलेश और प्रतीक यादव। प्रतीक मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। प्रतीक की शादी अपर्णा सिंह बिष्ट से हुई है।
-
मुलायम की बड़ी बहू डिंपल यादव ने साल 2009 में अपना पॉलिटिकल डेब्यू किया था। वह फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ी थीं।
-
इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के राज बब्बर स पराजय का सामना करना पड़ा था।
-
डिंपल के चुनाव लड़ने ने मुलायम को काफी नाराज किया था। दरअसल वह नहीं चाहते थे कि उनकी बहू राजनीति में आए और चुनाव लड़े। लेकिन ससुर की मर्जी के खिलाफ डिंपल चुनाव लड़ीं और हार गईं।
-
2017 में मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने राजनीति में कदम रखा। वह लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ीं और हार गईं।
-
अपर्णा की हार ने भी मुलायम को काफी दुखी किया था। दरअसल यह पहला मौका था जब मुलायम ने सार्वजनिक तौर पर अपने परिवार के किसी सदस्य को जिताने की अपील की थी। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से कहा था कि मुलायम सिंह का सम्मान रख लेना।
-
अपर्णा के इस चुनाव में सिर्फ मुलायम ही नहीं बल्कि उनके जेठ अखिलेश यादव और जेठानी डिंपल यादव ने भी उनके लिए वोट मांगे थे। लेकिन बावजूद इसके अपर्णा अपना यह जीत ना सकीं।
-
Photos: PTI And Social Media
