-
Mulayam Singh Yadav Grand Daughter Marriage: लंबे अरसे बाद मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार एक साथ दिखा। मौका था लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव (Rajlakshmi yadav) की ननद और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव (Tej Pratap Singh Yadav) की बहन दीपाली का शादी का। 20 जून को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पैतृक गांव सैफई में यह विवाह संपन्न हुआ। शादी में रामगोपाल (Ramgopal Yadav) से शिवपाल (Shivpal yadav) तक सब साथ दिखे वहीं मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (Sadhana Gupta) नजर नहीं आईं।
-
दीपाली मुलायम सिंह यादव के भाई और अखिलेश के चाचा स्वर्गीय रणवीर सिंह की बेटी हैं। उनकी शादी फिरोजाबाद के अश्विनी यादव से हुई। अश्विनी पेशे से प्रोफेसर हैं।
-
शादी में मुलायम परिवार की लगभग सारी महिलाएं दिखीं।
-
डिंपल यादव समेत परिवार की दूसरी महिलाओं ने शादी के जश्न में खूब नाच गाना भी किया।
-
इस शादी में मुलायम सिंह यादव व्हीलचेयर पर दिखे ।
-
शादी से मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता नदारद रहीं।
-
साधना मुलायम सिंह यादव के ज्यादातर पारिवारिक कार्यक्रमों से दूर ही रहती हैं।
-
हालांकि शिवपाल यादव के बेटे आदित्य की शादी में साधना गुप्ता सैफई आई थीं।
-
साधना गुप्ता ने कहा था कि उन्होंने ही अखिलेश यादव को एमपी बनाने और यूपी का सीएम बनवाया था। पर्दे के पीछे रहकर वह अब तक सारे काम करती रही हैं।
-
साधना अपने बेटे प्रतीक और बहू अपर्णा के साथ लखनऊ में ही रहती हैं।
-
Photos: Social Media