-
Mainpuri By-Election 2022: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) मैनपुरी से लोकसभा का उपचुनाव (Mainpuri Bypolls) लड़ रही हैं। वह जनता के बीच हैं और मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद खाली हुई सीट पर लोगों से वोट मांग रही हैं। (Photo: Samajwadi Party facebook)
-
डिंपल यादव के लिए आपसी मतभेद भुला शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव भी एक साथ आ गए हैं। (Photo: Samajwadi Party facebook)
-
डिंपल यादव के लिए शिवपाल और रामगोपाल दोनों जनता से वोट की अपील कर रहे हैं। (Photo: Samajwadi Party facebook)
-
हाल ही में शिवपाल यादव के विधानसभा क्षेत्र में हुए सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में रामगोपाल यादव भी पहुंचे और मंच पर शिवपाल के साथ ही बैठे। (Photo: Samajwadi Party facebook)
-
बता दें कि शिवपाल और रामगोपाल के बीच मनमुटाव किसी से छिपा नहीं है। सालों से दोनों के बीच मतभेद है। (Photo: Samajwadi Party facebook)
-
कई बार सार्वजनिक मंचों से शिवपाल रामगोपाल पर निशाना भी साध चुके हैं। रामगोपाल भी ऐसा करने में पीछे नहीं रहे हैं। (Photo: Samajwadi Party facebook)
-
हालांकि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से ही पूरा परिवार साथ दिख रहा है। अब समय बताएगा कि शिवपाल दोबारा से समाजवादी पार्टी में शामिल होते हैं या कुछ और फैसला लेते हैं। (Photo: Samajwadi Party facebook)
-
डिंपल यादव की यह तीसरा उपचुनाव है। (Photo: Samajwadi Party facebook)
