-
Rajesh Khanna Dimple Kapadia Mumtaz: राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। उन्होंनें एक समय लगातार 15 सुपरहिट फिल्में देकर पूरे देश में तहलका मचा दिया था। 16 साल से 60 साल तक के लोग उनके फैंस की लिस्ट में शुमार थे। राजेश खन्ना की फिल्मों के साथ ही उनके प्रेम संबंधों की भी खूब चर्चा हुई। राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया ने भी उनके रिलेशनशिप्स को लेकर मीडिया में बयान दिया था।
-
राजेश खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तब अंजू महेंद्रू उनकी गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं।
-
उन्हीं दिनों एक्ट्रेस मुमताब बी ग्रेड फिल्मों से ए ग्रेड में आने के लिए हाथ पैर मार रही थीं लेकिन तब का कोई भी बड़ा एक्टर उनके साथ काम करने के लिए तौयार नहीं था।
-
राजेश खन्ना के कहने पर ही राज खोसला ने उन्हें दो रास्ते में कास्ट किया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। वहां से मुमताज औऱ राजेश खन्ना की जोड़ी चल पड़ी।
-
आगे चलकर कई फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया। फिल्मों के साथ ही रियल लाइफ में भी दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
-
कहा ये भी जाता है कि उन दिनों शर्मिला टैगोर भी राजेश खन्ना के इश्क में गिरफ्तार थीं। राजेश खन्ना से मुमताज की बढ़ती नजदीकियों से वह काफी परेशान भी रहीं।

हालांकि 1973 में राजेश खन्ना का दिल डिंपल कपाड़िया पर आ गया और उन्होंने डिंपल से शादी रचा ली -
डिंपल से शादी तो हो गई लेकिन राजेश खन्ना का उनके साथ रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। दो बेटियों के जन्म के बाद डिंपल राजेश खन्ना से अलग रहने लगीं।
-
राजेश खन्ना और मुमताज के अफेयर की खबरों पर डिंपल कपाड़िया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि राजेश खन्ना के लिए मुमताज ही सही हमसफर होतीं, काका को उन्हीं से शादी करनी चाहिए थी।
-
All Photos: Social Media