-

बॉलीवुड के बाद सबसे तेजी से उभरने वाली फिल्म इंडस्ट्री पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री है। ऐसे में कई पंजाबी कलाकार बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। कई ऐसे भी हैं जिन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाया और बॉलीवुड में भी छा गए हैं। इन दिनों आपको बॉलीवुड में भी पंजाब का तड़का देखने और सुनने को मिलेगा। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ पंजाबी सिंगर के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और हिट हो गए हैं।
मीका सिंह- पंजाब में अपनी आवाजा का जादू बिखरने के बाद मीका ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत को आजमाया। आज वो बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हैं। लगभग हर फिल्म में उनके गाने सुनने को मिलते हैं। मीका फेम में तब आएं जब उनका गाना दिल में बाजी गिटार हिट हुआ। इस गाने के बाद बॉलीवुड उन्होंने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया। उन्होंने वीरे दी वेडिंग जैसे कई बॉलीवुड हिट नंबरों को अपनी आवाज दी है। (Image: PTI) दिलजीत दोसांझ- दिलजीत दोसांझ ने बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि कुछ ही दिनों में उन्हें पंजाबी फिल्मों से ऑफर मिलने लगे। सिंगिंग के बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग से भी सबका दिल जीत लिया। दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को सराहा और वो देखते ही देखते सुपरस्टार बन गए। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे। साल 2016 में दिलजीत ने फिल्म उड़ता पंजाब से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसके बाद दिलजीत ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया। दिलजीत फिल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार के साथ नज़र आ चुके हैं। (Image: Diljit Dosanjh Instagram) गुरु रंधावा गुरु रंधावा किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। पंजाब में अपना सिक्का जमाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाया। उन्होंने साल 2016 में बॉलीवुड में कदम रखा। गुरु ने हिंदी सिनेमा में अपना सिंगिंग डेब्यू फिल्म हिंदी मीडियम से किया था। इस फिल्म में उन्होंने “तेनु सूट सूट करदा” गाना गाया था। (Image: Guru Randhawa Instagram) जस्सी गिल- गुरु रंधावा गुरु रंधावा किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। पंजाब में अपना सिक्का जमाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाया। उन्होंने साल 2016 में बॉलीवुड में कदम रखा। गुरु ने हिंदी सिनेमा में अपना सिंगिंग डेब्यू फिल्म हिंदी मीडियम से किया था। इस फिल्म में उन्होंने “तेनु सूट सूट करदा” गाना गाया था। (Image: Jassie Gill Instagram) गिप्पी ग्रेवाल- गिप्पी ग्रेवाल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सिंगर की थी। इसके बाद वो कई पंजाबी फिल्मों में नज़र आए। पंजाबी फिल्मों में कामयाबी हासिल करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने 2015 में स्मीप कांग की फिल्म ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाना भी गाया है। फिल्म कॉकटेल में उन्होंने अंगरेजी बीट गाने में अपनी आवाजा दी थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में गाना गाया है। (Image: Gippy Grewal Instagram)