-
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 2011 में सर्जिकल स्ट्राइक के खुलासे के बाद केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार से चुटकी ली है। (Source: Twitter)
-
दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए 'मोदी भक्तों' से कहा कि 'अब तो यूपीए, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और भारतीय सेना जिंदाबाद बोल दो।' (Source: Twitter)
-
दरअसल, एक अंग्रेजी अखबार ने रविवार को रिपोर्ट छापी है कि 2011 में भारतीय सेना ने कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की थी, जिसे 'ऑपरेशन जिंजर' नाम दिया गया था। (Source: Twitter)
-
इसी को आधार बनाकर दिग्विजय ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। (Source: Twitter)
-
दिग्विजय के ट्वीट पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिए। (Source: Twitter)
-
लोगों ने दिग्विजय के तत्कालीन रवैये पर भी सवाल उठाए। (Source: Twitter)
-
यूजर्स ने यह भी पूछा कि उस वक्त तो साेनिया गांधी कैबिनेट में थी ही नहीं। तो फिर उन्हें जानकारी कैसे मिली? (Source: Twitter)
-
लाेगों ने दिग्विजय पर गांधी परिवार की चमचागिरी करने का भी आरोप लगाया। (Source: Twitter)
