-
आप जानते हैं कि महाशक्ति अमेरिका के राष्ट्रपति व्हाइट हाऊस में रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं व्हाइट हाऊस अंदर से कैसा दिखता है और वहां के कौन-कौनसे नियम कायदे हैं। अगर नहीं तो आगे की स्लाइड्स में देखें व्हाइट हाऊस से जुड़े कई रोचक तथ्य और राष्ट्रपति के घर की तस्वीरें।
-
आपको इतिहास बता दें कि व्हाइट हाउस को आयरिश मूल के अमेरिकी आर्किटेक्ट जेम्स होबन ने डिजाइन किया और पहली आधारशिला 1792 के अक्टूबर महीने में रखी गई, जिसे पूरा होने में आठ साल का वक्त लगा था। (फोटो- यू-ट्यूब)

व्हाइट हाऊस में अमेरिका के राष्ट्रपति और उनका परिवार रहता है और यह राष्ट्रपति का सरकारी आवास है। अभी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस घर में रह रहे हैं। रियल-इस्टेट लिस्टिंग फर्म जिलो ने व्हाइट हाऊस की कीमत 397.9 मिलियन डॉलर आंकी थी। (फोटो- यू-ट्यूब) -
सबसे बात ये है कि व्हाइट हाऊस में राष्ट्रपति से उनके खाने, साफ-सफाई, प्रसाधन आदि के पैसे लिए जाते हैं और राष्ट्रपति की सैलरी से काट लिया जाता है। (फोटो- यू-ट्यूब)
-
बताया जाता है कि जिस वक्त इसका निर्माण किया गया, उस वक्त इसे टेंप्रेरी तौर पर ही बनाया गया था। (फोटो- यू-ट्यूब)
-
यह पहले व्हाइट हाऊस के बजाय एग्जीक्यूटिव मैनसेंशन के नाम से जाना जाता था। (फोटो- यू-ट्यूब)
-
बताया जाता है कि व्हाइट हाऊस में 55,000 वर्ग फीट क्षेत्र में बना है। राष्ट्रपति भवन छह मंजिला है, जिसमें दो बेसमेंट, दो पब्लिक फ्लोर और बाकी के फ्लोर अमेरिकी राष्ट्रपति का निवास है। (फोटो- यू-ट्यूब)
-
व्हाइट हाउस के अगल-बगल इतनी हरियाली है कि यहां के वातावरण को 100 % प्रदूषण रहित माना जा सकता है। (फोटो-एपी)
-
इसमें स्टेट डाइनिंग रूम, रेड रूम, ग्रीन रूम, ईस्ट रूम और साउथ पोर्टिको समेत कई मुख्य जगहें हैं। (फोटो-एपी)