-

बारिश से बेहाल मुंबई में बुधवार को बच्चे भी काफी परेशान हुए। देश की आर्थिक राजधानी के तमाम स्कूलों के बच्चे बारिश की वजह से फंस गए। वे या तो स्कूल से घर के रास्ते में या फिर स्कूल में ही कई घंटे फंसे रहे। देश के सबसे महंगे स्कूलों में से एक, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) के बच्चों का भी यही हाल रहा। इस स्कूल में मुंबई के लगभग सभी फिल्मी सितारों और धनकुबेरों के बच्चे पढ़ते हैं। (All Pics- PTI)
-
बुधवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल प्रशासन ने बच्चों को घर भेजने का फैसला लिया। 24 रूट पर स्कूल की बसें चलती हैं। इनमें से तीन बसें सड़क पर पानी भरे होने के चलते आगे नहीं जा सकीं।
करीब एक घंटा बाद ये बसें बच्चों को लेकर वापस स्कूल लौट आईं। इसके बाद बच्चे स्कूल में ही रहे। फिर शाम को उन्हें छोड़ा जा सका। शहर के बाकी स्कूलों का भी लगभग ऐसा ही हाल रहा। -
बता दें कि धीरू भाई अंबानी स्कूल रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने 2003 में शुरू किया था।
-
सात मंजिल की विशाल इमारत वाले इस स्कूल में तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें 60 एसी क्लासरूम्स, लैब्स, आर्ट रूम, लर्निंग सेंटर, योगा रूम, सेंटर ऑफ परफॉर्मिंग आट्र्स आदि शामिल हैं।
-
नीता अंबानी के स्कूल में पढ़ाना मुंबई के रईसों के लिए शान की बात होती है।
-
इन दिनों यहां सत्र 2020-21 के लिए दाखिले चल रहे हैं। 2017 में छपी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां दाखिले के लिए 24 लाख रुपए जमा कराने पड़ते हैं।
-
फीस LKG से क्लास 7 तक 1,70,000 रुपए, क्लास 8 से 10 (ICSE) तक 1,85,000 रुपए और क्लास 8 से 10 (IGCSE) के लिए 4,48,000 रुपए बताई गई थी। इस बार यह फीस कितनी होगी, इसकी जानकारी नहीं है।