-
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनके पास शहर की भीड़भाड़ से दूर एकांत में फार्म हाउस है। इनमें सलमान खान (Salman Khan) से लेकर धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) जैसे स्टार्स शामिल हैं। आइए जानें किन फिल्मी हस्तियों के पास आलीशान फार्महाउस हैं:
-
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का मुंबई से दूर लोनावाला में आलीशान फार्महाउस है। धर्मेंद्र का ज्यादातर समय वहीं बीतता है।
-
मुंबई के पनवेल में सलमान खान का फार्महाउस है। लॉकडाउन के दौरान सलमान खान का काफी समय इसी फार्महाउस पर बीता था।
-
सुनील शेट्टी का फार्महाउस खंडाला में है।
-
आमिर खान का फार्म हाउस पंचगनी में है।
-
नाना पाटेकर भी पुणे के पास एक गांव में बने अपने फार्महाउस पर ही ज्यादा समय बिताते हैं।
-
हैदराबाद में प्रकाश राज का बड़ा सा फार्महाउस है।
-
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के पास भी हैदराबाद के निकट ही एक बड़ा सा फार्महाउस है।