-
Dharmendra Vs Anil Kapoor: बॉलीवुड में धर्मेंद्र का देओल परिवार काफी मशहूर है। इस फैमिली के कई सदस्य बॉलीवुड के बड़े नाम हैं। हेमा मालिनी (Hema Malini) से अभय देओल (Abhay Deol) और सनी देओल (Sunny Deol) से ईशा (Esha Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) तक ने अपनी एक्टिंग से खूब फैंस बनाए हैं। हालांकि कुछ एक्टर्स संग इस परिवार का 36 का आंकड़ा भी रहा। ऐसा ही एक नाम है अनिल कपूर का। अनिल कपूर संग सनी देओल की अदावत किसी से छिपी नहीं है।
-
सनी देओल और अनिल कपूर में 90 के शुरुआती सालों में ही रिश्ते बिगड़ गए थे। अनिल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी, दोनों के ही बहुत अच्छे दोस्त थे। हालांकि सनी देओल संग उनकी कभी नहीं बनी।
-
सनी देओल ने अनिल कपूर संग रामअवतार, नक्शा, इंतकाम और जोशीले में काम किया है।
-
धर्मेंद्र ने अनिल कपूर के साथ सिर्फ दो फिल्में ही कीं। इसमें एक थी हमला और दूसरी थी सोने पे सुहागा।
-
धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने अनिल कपूर संग तीन फिल्में कीं। ये फिल्में हैं- विजय, युद्ध और जमाई राजा। हेमा ने अनिल कपूर को लेकर एक फिल्म डायरेक्ट भी की थी। फिल्म का नाम था बेताज बादशाह।
-
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने अनिल कपूर के साथ दो फिल्में की हैं। अनीस बाज्मी की फिल्म नो एंट्री के दोनों भाग में दोनों एक्टर्स ने साथ काम किया है।
-
बॉबी देओल संग अनिल कपूर ने बस एक फिल्म की। फिल्म का नाम था रेस 3।
-
अभय देओल का भी अपने भाई सनी की तरह अनिल कपूर से 36 का आंकड़ा है। अनिल कपूर ने आयशा नाम से एक फिल्म बनाई थी। उसमें अभय हीरो थे। तभी से दोनों के रिश्ते खराब हैं।
-
Photos: Social Media