-
Actresses From Royal Families: 1947 में आजादी के बाद से देश में राजघरानों और रियासतों के हाथ से सत्ता चली गई थी। अपने आप में कई तरह के इतिहास समेटी रियासतों ने भारत गणराज्य के साथ अपना विलय कर लिया। इन राजघरानों के सदस्यों में से कुछ राजनीति में आए तो कुछ अपना बिजनेस करने लगे। शाही परिवारों से संबंध रखने वाले कई चेहरे एक्टर भी बन गए। आइए डालते हैं बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों पर एक नजर जिनका संबंध राजघरानों से रहा है:
-
अदिति राव हैदरी का कनेक्शन दो राजघरानों से है। पहले तो ये कि अदिति असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की पोती हैं, वहीं उनके नाना जे. रामेश्वरम वनापर्थी के राजा थे।
-
भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। भाग्यश्री श्रीमंत राजा विजय सिंह राव माधोराव पटवर्धन की बेटी हैं।
-
सोनल चौहान भी राजघराने से ताल्लुक रखती है। सोनल उत्तर प्रदेश के शाही राजपूत परिवार से हैं, उनका परिवार मैनपुरी जिले में है।
-
सोहा अली खान के बारे में तो हर कोई जानता है कि वह पटौदी रॉयल फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। सोहा के पिता मंसूर अली खान पटौदी भोपाल के नवाब रहे हैं।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन औऱ राइमा सेन भी शाही परिवार की हैं। रिया औऱ राइमा पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा राजघराने के सदस्य हैं। इनकी दादी इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं और इनकी पड़ दादी इंदिरा राजे बड़ोदा के सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय की इकलौती बेटी थीं।
-
आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव तेलंगाना के महबूबनगर स्थित वानापार्थी राजघराने से संबंध रखती हैं।
