पारिवारिक तनाव में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले संत और आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज (उदय राव देशमुख) का बुधवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार होगा। उनके पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए इंदौर के सूर्योदय आश्रम में रखा गया है। भय्यूजी को मुखाग्नि उनकी बेटी कुहू देगी। भय्यूजी महाराज के पार्थिव देह को बुधवार सुबह सिल्वर स्प्रिंग इलाके में स्थित आवास से सूर्योदय आश्रम ले जाया गया, जहां उनके अनुयायियों की भीड़ उमड़ी हुई है। कतारों में खड़े सैकड़ों लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि भय्यूजी के पार्थिव देह को उनकी बेटी कुहू मुखाग्नि देगी। यह फैसला उनके करीबियों ने लिया है। (All Photos-Youtube) गौरतलब है कि भय्यूजी ने मंगलवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में भय्यूजी ने तनाव के चलते आत्महत्या करने का जिक्र किया था। भय्यूजी की आत्महत्या के बाद जो बातें खुलकर सामने आ रही हैं, उससे पता चल रहा है कि भय्यूजी की बेटी कुहू और उनकी दूसरी पत्नी डॉ.आयुषी के बीच बहुत गहरे मतभेद थे। उनकी बेटी इस हादसे के लिए डॉ. आयुषी को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। भैय्यूजी की बेटी कुहू ने पिता की मौत के लिए अपनी सौतेली मां आयुषी पर आरोप लगाया है। कुहू का कहना है कि उनकी सौतेली मां की वजह से ही उनके पिता ने खुदखुशी की है। उनकी बेटी ने कहा कि उन्हें जेल में डाल दो। उनकी बेटी और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। -
जबकी भैय्यूजी की दूसरी पत्नी आयुषी का कहना है कि कुहू उन्हें पसंद नहीं करती थी इसलिए ऐसी बातें कर रहीं हैं। वह अपने पति के साथ अच्छे से रह रही थीं। कुहू भय्यूजी महाराज की पहली पत्नी माधवी की बेटी हैं, जो पुणे में रहकर पढ़ाई कर रहीं हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद भैय्यूजी महाराज ने 30 अप्रैल 2017 को एमपी के शिवपुरी की डॉ. आयुषी के साथ शादी की थी। पति की मौत के बाद आयुषी भी बेहाल नजर आ रही हैं।
-
भैय्यूजी की मौत से उनका पूरा परिवार और उनके समर्थक के बीच मातम छाया है।
महाराज का शव दर्शन के लिए आश्रम लाया गया है। जहां पर उनके समर्थक का हुजूम उमड़ा है। -
भय्यूजी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए प्रदेश के कई बड़े नेता पहुंचने की उम्मीद है, जिसके चलते इंदौर पुलिस ने आश्रम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।