-
Delhi MCD Election/Chunav 2017: दिल्ली नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है और रविवार को दिल्ली नगर निगम चुनावों में दावेदारी कर रहे उम्मीदवारों की किस्मत वोटिंग मशीन में कैद हो जाएगी। इस चुनावों को लेकर दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बीजेपी और अन्य पार्टियों ने पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि 26 अप्रैल को ही पता चलेगा कि चुनावों में कौन बाजी मारेगा, आइए जानते हैं पिछली बार चुनाव के क्या नतीजे क्या कहते हैं।
-
Delhi MCD Election/Chunav 2017: बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनावों में कुल 272 वार्ड है। वहीं 2012 में इनमें से बीजेपी ने 138 वार्ड और कांग्रेस ने 78 वार्ड में जीत दर्ज की थी, जबकि बीएसपी को 15 व अन्य को 41 वार्ड हासिल हुए थे।
-
Delhi MCD Election/Chunav 2017: अगर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की बात करें तो यहां 104 कुल वार्ड हैं, जिसमें बीजेपी ने 59 वार्ड, कांग्रेस ने 29 वार्ड, बीएसपी ने 7 वार्ड और अन्य ने 9 वार्ड में जीत हासिल की थी। वहीं इस क्षेत्र में कुल 43,47, 611 मतदाता थे।
-
Delhi MCD Election/Chunav 2017: दक्षिण दिल्ली नगर निगम चुनाव में कुल 104 वार्ड हैं, जिसमें बीजेपी ने 44 वार्ड, कांग्रेस ने 29, बीएसपी ने 5 और अन्य ने 26 वार्ड में कब्जा किया था। इस दौरान क्षेत्र में कुल 43 लाख 18 हजार 233 मतदाता थे।
-
Delhi MCD Election/Chunav 2017: पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कुल 64 वार्ड हैं ,जिसमें बीजेपी ने 35, कांग्रेस ने 19, बीएसपी ने 3 वार्ड में जीत हासिल की थी। इस क्षेत्र में कुल 27,39,620 मतदाता थे।