-
हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। क्रिसमस का त्योहार ईसाई धर्म के लोगों के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन ईसाई धर्म के लोग अपने घरों को सजाते हैं, तरह तरह के व्यंजन बनाते हैं और केक काटते हैं। इसके साथ ही चर्च भी जाते हैं। (Photo: Pexels)
-
भारत में भी ईसाई धर्म को मानने वालों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में इस दिन दिल्ली-एनसीआर में कई चर्च सज जाते हैं। इन चर्च को क्रिसमस ट्री, बॉल्स, रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। यहां पर भीड़ भी खूब रहती है। आइए जानते हैं 25 दिसंबर के दिन किस-किस चर्च आप जा सकते हैं: (Photo: Pexels)
-
सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल- सीपी
क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थिति सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल में खूब भीड़ रहती है। इस दिन यहां का नजारा देखने लायक होता है। इसे दिल्ली का सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। (Photo: Pexels) -
सेंट अल्फोंसा चर्च- वसंत कुंज
सेंट अल्फोंसा चर्च दिल्ली के वसंत कुंज में स्थिति है। चर्च के अंदर कई ऐसी चीजें हैं जो लोगों का आकर्षित करती हैं। क्रिसमस के मौके पर यहां भी जा सकते हैं। (Photo: Pexels) Christmas Cakes Ideas 2024: क्रिसमस केक को बनाएं खास, यहां से लें डेकोरेशन आइडियाज -
सेंट जेम्स चर्च- कश्मीरी गेट
सेंट जेम्स चर्च दिल्ली का सबसे पुराना चर्च है जो कश्मीरी गेट के पास स्थित है। ये पीले और सफेद रंग का चर्च है। क्रिसमस के मौके पर इस चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। (Photo: Pexels) -
कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन- नॉर्थ एवेन्यू
कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन को वायसराय चर्च के भी नाम से जाना जाता है। ब्रिटिश वास्तुकार हेनरी अलेक्जेंडर मेड द्वारा डिजाइन किया गया ये चर्च नई दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में संसद भवन के पश्चिम में स्थित है। (Photo: Pexels) -
सेंट स्टीफन चर्च- चांदनी चौक
दिल्ली के सबसे पुराने चर्चों में से एक सेंट स्टीफन चर्च भी है जो चांदनी चौक में स्थित है। क्रिसमस के मौके पर यहां का सजावट देखने लायक रहता है। (Photo: Pexels) -
सेंट थॉमस चर्च- आर के पुरम
सेंट थॉमस चर्च के इमारत का डिजाइन मुगल संरचनाओं से लिया गया है। इसका निर्माण 1972 में किया गया था। यहां भी क्रिसमस के मौके पर खूब भीड़ रहती है। ये चर्च आर के पुरम में स्थित है। (Photo: Pexels) पहली बार कब मनाया गया था क्रिसमस डे?
