-
14-15 नवंबर तो इटली के लेक कोमो में दीपिका-रणवीर की शादी हुई है और इसके बाद से यह खूबसूरत कपल फैंस की निगाहों से जुदा नहीं हो रहा है। बीते दिन 21 नवंबर को दीपवीर का बंगलुरु में रिसेप्शन आयोजित किया गया था, जिसकी तस्वीरों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यह रिसेप्शन दीपिका के परिवार की ओर से आयोजित किया गया था। इस भव्य रिसेप्शन में दीपिका के करीब दोस्त और परिवार के मेंबर्स शामिल हुए। इनके अलावा यहां खेल और बिजनेस जगत की तमाम हस्तियां भी नजर आईं। यहां देखिए 21 नवंबर को हुए दीपवीर के रिसेप्शन में कौन-कौन सी शख्सियतों ने उठाया लुत्फ। (All Pics- instagram)
बंगलुरु के रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण की न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा शामिल हुईं। समारोह के दौरान पूजा दीपिका की मां उज्जवला के साथ काफी फ्रेंडली दिखीं। -
दीपिका और उनकी मां उज्जवला पादुकोण के साथ सेल्फी लेतीं न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा।
-
बंगलुरु के फंक्शन में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु पहुंची। जैसा कि आप सभी जानते हैं फिल्मी दुनिया में आने से पहले दीपिका भी बैडमिंटन खेलती थीं। उनके पिता भी एक जाने-माने बैडमिंटन स्टार हैं।
-
पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले भी अपनी पत्नी चेतना के साथ दीपवीर का रिसेप्शन अटेंड करने पहुंचे।
-
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।
-
अपने परिवार के साथ दीपिका और रणवीर।
