-

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सभी का दिल जीत रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित मेट गाला में अपने सिंड्रेला लुक से फैंस का दिल जीता था। इस दौरान दीपिका ने अपने लुक के जरिए खूब वाहवाही लूटी थी। मेट गाला के खत्म होने के बाद दीपिका न्यूयॉर्क में अपने कुछ करीबियों से भी मिलने पहुंची। दरअसल, यहां बात हो रही है रणबीर कपूर के परिवार को लेकर। हाल ही में दीपिका रणबीर कपूर के पूरे परिवार से मिलीं और काफी भी टाइम स्पेंट किया। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से ऋषि कपूर अमेरिका में कैंसर का ट्रीटमेंट करा रहे हैं। इन दिनों हॉस्टिपल में ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी और बेटा ऋषि कपूर भी साथ हैं। अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर दीपिका भी ऋषि से मिलने हॉस्पिटल पहुंची और उनसे हाल-चाल पूछा। इस बात की जानकारी ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर दी। यह मुलाकात बाकई दिलचस्प थी। देखिए तस्वीरें। (All Pics- Instagram)
दीपिका और ऋषि के साथ तस्वीर शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, 'बहुत फनी और अडॉरबल शाम गुजरी…दीपिका गेव लॉट ऑफ लव एंड वार्म'। तस्वीर में तीनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। तीनों की एक साथ तस्वीर देखकर दीपिका के फैंस गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और नीतू सिंह के लिए अनाप-शनाप बातें लिख रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि दीपिका के लिए यह दिखावा है। -
दीपिका के ऋषि कपूर से मिलने पर अब तक रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया नहीं आई। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने दीपिका को एक शानदार ब्रेसलेट गिफ्ट किया, जिसे दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया।
-
इन तस्वीरों पर दीपिका के लिए सभी अच्छा लिख रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि दीपिका हमेशा कपूर फैमिली के साथ अच्छा बर्ताव करती हैं लेकिन न ही रणबीर ने और न ही कपूर परिवार ने उनके साथ ठीक किया।
-
बता दें कि अब ऋषि कपूर कैंसर फ्री हो चुके हैं। जल्द ही वह भारत लौटेंगे।
-
कैंसर के दौरान ऋषि को उनके परिवार ने काफी सपोर्ट किया।