दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का 28 नवंबर को मुंबई के 'द ग्रांड हयात होटल' में वेडिंग रिसेप्शन हुआ। दीपिका के पिता पहले ही बंगलुरू में 21 नवंबर को एक रिसेप्शन दे चुके हैं और मुंबई में यह शाही पार्टी रणवीर सिंह के पेरेंट्स की ओर से दी गई। ससुराल में दीपिका अपने अलग ही अंदाज में दिखीं। ससुराल के फंक्शन में दीपिका काफी लंबे समय तक सिर पर पल्लू ओढ़े दिखीं। मुंबई में इस रिसेप्शन के आयोजन से पहले दीपवीर के सभी मेहमानों से अपील की गई थी कि कोई भी उनके लिए किसी तरह का गिफ्ट नहीं लेकर आए और जिसे कुछ देने की तमन्ना है तो वह Padukone’s Live Love Laugh Foundation को अपनी इच्छानुसार दान करे। दीपिका-रणवीर की शाही शादी को 13 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन पार्टियां अभी भी जारी हैं। आगे देखिए अपने ससुराल में किस अंदाज में पेश आईं दीपिका। (All Pics- Instagram/Indian express) मुंबई रिसेप्शन के दौरान दीपिका ने जो ड्रेस पहनी थी वह मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के द्वारा तैयार की गई थी जबकि रणवीर का आउटफिट रोहित बहल ने डिजायन किया था। मुंबई के रिसेप्शन में दोनों गोल्डन कपल के रूप में दिखे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण गोल्डन व्हाइट कॉम्बिनेशन में नजर आएं। -
रणवीर सिंह व्हाइट कलर की शेरवानी में गोल्डन एब्राइड्री के साथ के व्हाइट कलर के दुपट्टा में नजर आए और पैरों में सफेद जूती पहनीं। अपने इस तरह के अंदाज के लिए रणवीर का सोशल मीडिया पर मजाक भी उड़ाया जा रहा है।
दीपिका पादुकोण की बात करें तो व्हाइट-गोल्डन साड़ी पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने इसी कलर की चूनर ओढ़ी। दीपिका ने भारी भरकम कुंदन नेकलेस और कानों में बड़े ईयररिंग्स से खुद को कम्प्लीट किया। -
इस फंक्शन में दीवपीर के कई मेहमानों सहित बिजनेस और बॉलीवुड की तमाम हस्तियां दिखीं।
दीपिका के मेकअप की बात करें तो वह लाइट मेकअप के साथ न्यूड निपस्टिर और जेल से संवारे हुए बालों में सिंदूर लगाए दिखीं। दीपिका को स्टाइल Shaleena Nathani और हेयर स्टाइल Gabriel Georgiou ने दी है। -
दीपिका नेे वैसे तो पूरा मेकअप किया लेकिन माथे पर बिंदी नहीं लगाई। तस्वीर देखकर फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि दीपिका ने आखिरकार बिंदी क्यों नहीं लगाई।
-
दीपवीर रिसेप्शन के दौरान बेहद रोमेंटिक अंदाज में नजर आए।
दीपिका के साथ हमेशा ही रणवीर रोमानियत भरे अंदाज में दिखते हैं चाहे कोई फिल्म फेयर अवॉर्ड हो या फिर किसी फिल्म का प्रमोशन और अपनी शादी से लेकर वैडिंग रिसेप्शन में भी वह इसी अंदाज में दिखे। -
अपने घरेलू फंक्शन में रणवीर खूब ठहाके लगाते दिखे। दीपिका के उनकी लाइफ में आने से इन दिनों रणवीर की चेहरे की खुशी और बढ़ गई है।
1 दिसंबर को दीपिका-रणवीर फिर से एक पार्टी देंगे, जिसमें तमाम फिल्मी सितारे नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली के आलीशान लेक कोमों में 14-15 नवंबर को हुई थी। यह शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से हुई थी। पहला रिसेप्शन दीपिका पादुकोण के होम टाउन बेंगलुरु में हुआ था। -
रणवीर सिंह की मां कुछ इस अंदाज में दिखीं।
-
यहां आप रणवीर और दीपिका के परिवार को देख सकते हैं।
