-
Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: दीपिका और रणवीर की शादी में अब महज 1 दिन बाकी है। पिछले दिनों दीपिका के घर नंदी पूजा की रस्मों की तस्वीरें आई थीं। हाल ही में कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 नवंबर को दीपिका- रणवीर की संगीत सेरेमनी है। 14 और 15 नवंबर को दोनों की शाही शादी है। 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाज से शादी संपन्न होगी। दीपिका-रणवीर के करीबी दोस्त उनकी कुछ एक झलक शेयर कर रहे हैं। (All pics- Instagram)
-
दीपिका-रणवीर की मेंहदी और संगीत सेरेमनी के दौरान म्यूजिकल एंबियंस क्रिएट किया गया है। सूफी और पंजाबी गानों की महफिल सजी है , जहां पर दूल्हा और दुल्हन का परफोर्मेंस भी है।
दीपिका के मेकअप आर्टिस्ट शाली नथानी, ट्रेनर नैम इटली में हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। दीपिका के फंक्शन में उनके ट्रेनर नैम व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने हुए रेडी दिख रहे हैं। -
दीपिका के हेयर स्टाइलिस्ट गैबरियल ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं।
वेडिंग के दौरान मेहमानों से फोन न लाने की अपील की गई है। यही वजह है की दीपिका-रणवीर के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत कम हैं। इटली में शादी के बाद 28 नवंबर को दोनों की रिसेप्शन पार्टी है। ये पार्टी रणवीर के पेरेंट्स की ओर से रखी गई है। जबकि दीपिका के पेरेंट्स 21 नवंबर को बंगलुरू में ग्रांड रिसेप्शन देंगे।
