
बॉलीवुड में पिछले काफी टाइम से ब्रेकअप और तलाक की खबरें लगातार आ रही हैं। इन खबरों में बॉलीवुड का क्यूट और बेस्ट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम भी शुमार होने लगा था। पिछले कुछ दिनों से कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर अब दूसरे से अलग हो चुके हैं। लिहाजा काफी लंबे वक्त तक इन दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई थी, लेकिन हाल ही में दीपिका पादुकोण ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। -
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से उनके और रणवीर के ब्रेकअप पर सवाल किया गया तो इस पर उन्होंने कहा, "इसमें बताने जैसा कुछ भी नहीं है। मैंने पहले भी कहा कि इन अफवाहों पर मैं कुछ नहीं बोलूंगी।
-
दीपिका ने कहा रणवीर मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा रहेंगे, जो कभी नहीं बदल सकता।"

पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बाद रणवीर और दीपिका के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव आ गए थे। 
अब इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने रणवीर को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा तो बताया, हालांकि उन्होंने अपने और रणवीर के बीच मनमुटाव की खबरों को साफ नहीं किया। -
गौरतलब है कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका रणवीर सिंह के करीब फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला' के दौरान आई थीं। इसके बाद दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ देखा गया।
-
दोनों कई फंक्शन के दौरान एक दूसरे के करीबी का अहसास फैंस को दिलाते हैं।
-
दोनों एक दूसरे से मिलने के लिए मीलों दूर करके जाते हैं।
-
दोनों कभी डिनर डेट पर तो कभी फिल्मी सेट पर अक्सर एक दूसरे से मिलकर क्वालिटी टाइम स्पेंट करते हैं।