-
तमाम एक्ट्रेसेज ने टीवी सीरियल्स में बहू के किरदार निभाए हैं। पर्दे पर तो बहू और दुल्हन के लिबास में अभिनेत्रियां कई बार दिखीं। हालांकि देखिए वो तब कैसी नजर आईं जब रियल लाइफ में बनीं दुल्हन: (All Photos: Instagram)
-
कृतिका सेंगर ने साल 2014 में शादी रचाई थी। अपनी शादी में वह किसी परी सरीखी लग रही थीं।
-
आमना शरीफ ने अपनी शादी में हेवी वर्क वाला ब्राइट रेड ऑरेंज मिक्स लहंगा पहना था। गोल्डन और सिल्वर वर्क वाले इस जोड़े में आमना की खूबसूरती में चार चांद लग गए थे।
-
दीपिका कक्कड़ ने अपनी शादी में सिल्वर वर्क वाला पिंक शरारा बहना था। नवाबी लुक में दीपिका काफी जच रही थीं।
-
सनाया अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग में बेहद लाइट लहंगे में नजर आई थीं। शादी के जोड़े में वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
-
अनीत हसनंदानी ने दक्षिण भारतीय रीति रिवाज से शादी की थी। शादी में वह कांजीवरम साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
-
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी शादी में सिंदूरी लाल रंग का लहंगा पहना था। ये रंग उनपर काफी जच रहा था। दुल्हन के लिबास में दिव्यांका और ज्यादा सुंदर दिख रही थीं।
-
काम्या पंजाबी ने शलभ डांग के साथ दूसरी शादी रचाई है। इस शादी में काम्या काफी मस्ती भरे अंदाज में दिखी थीं।
-
सरगुन मेहता ने रवि दूबे से शादी के लिए बेहद ट्रडिशनल लुक को चुना था। उन्होंने डार्क मरून रंग का लहंगा पहना था। सरगुन का लहंगा वेलवेट मटीरियल से बना था।