-
दीपिका और रणवीर एक बार फिर से कमाल के कलर कॉम्बिनेशन के साथ मुबंई एयरपोर्ट पर नजर आए। बता दें 21 नवंबर को दीपिका के घर ग्रांड रिसेप्शन है जिसके लिए दोनों बंगलुरू पहुंचे हैं। ये रिसेप्शन दीपिका के पेरेंट्स की ओर से दिया जा रहा है जबकि रणवीर के परिवार वाले मुंबई में शाही पार्टी देंगे। नव विवाहित दंपत्ति को 20 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान भी दोनों ने सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कॉस्ट्यूम में नजर आए। (All pics- Indian express)
-
तस्वीरों में रणवीर जितने हंक हैंडसम दिख रहे हैं तो उतनी ही ग्लैमरस उनकी पत्नी दीपिका नजर आ रही हैं।
-
क्रीम कलर के डिजाइनर सूट में दीपिका ने बड़े-बड़े इयरिंग्स से खुद को ट्रैडिशनल अंदाज में कंप्लीट किया है।
-
सफेद रंग के फ्लोवर प्रिंट के कुर्ते में रणवीर सिंह भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। ब्लैक शेड्स रणवीर को कमाल लुक दे रहा है।
-
सफेद रंग के फ्लोवर प्रिंट के कुर्ते में रणवीर सिंह भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। ब्लैक शेड्स रणवीर को कमाल लुक दे रहा है। कई स्टेजों पर रणवीर अक्सर दीपिका को अपनी बातों से हंसाते हुए दिखते हैं और यहां भी उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि उनकी पत्नी खिलखिला उठीं। तस्वीरों में स्माइल करते हुए दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
-
सिल्वर स्क्रीन पर दीपिका-रणवीर की केमिस्ट्री फैंस को पहले से ही पसंद थी और अब दोनों के रियल कपल बनने के बाद उनके चाहने वाले बेहद खुश हैं।
-
एयरपोर्ट पर दोनों ने फोटोग्राफर्स को मुस्कुराते हुए तस्वीरें दीं। एयरपोर्ट पर दोनों एक दूसरे को थामे हुए नजर आए।