-
UP Board 12th Class Result 2017: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) या कहें तो यूपी बोर्ड ने 9 जून को 12वीं और 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 26 लाख 24 हजार छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 16 मार्च से 1 अप्रैल के बीच कराई गई थी। 10वीं और 12वीं परीक्षा देने वाले कुल 60 लाख छात्र हैं।
-
UP Board 12th Class Result 2017: बताया जा रहा था कि बोर्ड 9 जून को 12.30 के बाद किसी भी समय नतीजे घोषित कर सकता है और बोर्ड ने तय समय पर नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजे यूपी बोर्ड की वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmsp.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर देखे जा सकते हैं।
-
UP Board 12th Class Result 2017: 2015-16 सत्र में 12वीं परीक्षा में 30 लाख 71 हजार बच्चे शामिल हुए थे। कुल पास पर्सेंटेज 83.50 फीसदी रहा था। इस बार बोर्ड के नतीजे जारी होने में काफी देरी हो गई और इसकी वजह से विद्यार्थियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है।
-
UP Board 12th Class Result 2017: इस बार बोर्ड के नतीजों में विधानसभा चुनाव की वजह से देरी हुई है, क्योंकि इस बार विधानसभा चुनावों की वजह से परीक्षा का आयोजन देरी से किया गया था। उस दौरान एक बार बोर्ड की ओर से जारी की गई डेट शीट पर भी रोक लगा दी गई और चुनाव आयोग के फैसले के बाद परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया।
-
UP Board 12th Class Result 2017: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के यूपी बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना 1921 में इलाहाबाद में हुई थी। इसे उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा (Secondary Education) के विकास के लिए बनाया गया था। बोर्ड ने 1923 से एग्जाम कराने शुरू किए थे।
-
UP Board 12th Class Result 2017: इस तरह देखें नतीजे: नतीजे जारी हो जाने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.nic.in, upmsp.edu.in) पर जाएं। यहां 12th Result 2017 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर और अन्य जरूरी डीटेल भरें। सब्मिट पर क्लिक करें। रिजल्ट आ जाएगा। इसका प्रिंट भी निकाल लें।