-
JSSC CGL CGSCE Result: झारखंड स्टाफ सलेक्शन कमीशन की ओर से आयोजित की गई कंबाइंड ग्रेजुएट स्टैंडर्ड कंपेटेटिव एग्जाम में भाग लेने वाले केंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। आयोग ने केंडिडेट्स का इंतजार खत्म करते हुए नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।
-
JSSC CGL CGSCE Result: कमीशन ने 21 अक्टूबर को इस परीक्षा का आयोजन किया था और इस परीक्षा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। भर्ती में अधिक पद होने की वजह से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। कमीशन ने इसी साल 1150 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया था।
-
JSSC CGL CGSCE Result: इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा और इस परीक्षा में भाग लेने वाले हजारों लोगों में से 17250 उम्मीदवारों को सलेक्ट किया जाएगा और उन्हें आगे की परीक्षा में भाग लेना होगा।
-
JSSC CGL CGSCE Result: इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था और दोनों पेपर में 150 सवाल पूछे गए थे। अगर इस परीक्षा में किसी उम्मीदवार का चयन होता है तो उसे 9300 से 34800 रुपये के पे स्केल और 4200 रुपये के ग्रेड पे के साथ नियुक्त किया जाएगा।
-
JSSC CGL CGSCE Result: कैसे देखें रिजल्ट- अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और वहां इस परीक्षा के नतीजों से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें अपना नाम या रोल नंबर देखकर अपना रिजल्ट देख लें। इस लिस्ट में सभी पास होने वाले उम्मीदवारों के नंबर मौजूद होंगे।
-
JSSC CGL CGSCE Result: बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग विभाग और राज्य स्तर पर कर्मचारियों की नियुक्ति करता है और इन भर्तियों के लिए परीक्षा करवाकर नतीजे भी घोषित करता है।