-

ब्रिटेन की सांसद डेब्बी अब्राहम्स दिल्ली एयरपोर्ट से ही दुबई डिपोर्ट करने को लेकर चर्चा में हैं। डेब्बी अब्राहम्स के पास जरूरी कागजात ना होने के कारण उन्हें दुबई डिपोर्ट कर दिया गया। अब्राहम्स दुबई से ही भारत आई थीं। अब्राहम्स को डिपोर्ट किये जाने पर राजनीति भी तेज हो गई है। जहां कांग्रेस ने इस कदम पर सरकार की आलोचना की है तो वहीं कांग्रेस के ही अभिषेक मनु सिंघवी ने इसे सही बताया है। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ब्रिटिश सांसद डेब्बी अब्रहाम्स। (All Photos: Debbie Abrahams facebook)
-
डेब्बी अब्राहम्स ब्रिटेन के प्रमुख विपक्षी दल लेबर पार्टी की सांसद हैं। वह साल 2011 से लगातार चार बार की सांसद हैं।
-
डेब्बी अब्राहम्स के फैकल्टी ऑफ पब्लिक हेल्थ की भी फेलो रही हैं। यह संस्था ब्रिटेन के डॉक्टरों और विशेषज्ञों की शीर्ष प्रोफेशनल बॉडी है।
-
डेब्बी अब्राहम्स कश्मीर पर बनी सर्वदलीय संसदीय समिति (APPG) की अध्यक्ष भी हैं।
-
बता दें कि APPG में ब्रिटेन के दोनों सदनों, हाउस ऑफ लॉर्ड्स और हाउस ऑफ कॉमन्स, के सदस्य शामिल होते हैं।
-
डेब्बी अब्राहम्स जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने की आलोचक रही हैं।
-
अब्राहम्स ने अगस्त, 2019 में अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को प्राप्त विशेष राज्य के दर्जे को वापस लिए जाने के बाद औपचारिक पत्र जारी कर लिखा था- हम भारत के गृह मंत्री अमित शाह के इस ऐलान से बहुत चिंतिंत हैं कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने से संबंधित भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को राष्ट्रपति के आदेश द्वारा हटा दिया गया।
-
डेब्बी अब्राहम्स ने तब के ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमनिक राब को लिखा था।