-
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म 'डियर जिंदगी' मे पहली बार सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। शाहरुख और आलिया स्टारर यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख और आलिया फिल्म के प्रमोशन में जी जान से जुटे हुए हैं। इसी धारा में ये दोनों स्टार्स छोटे पर्दे के मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचे। यह एपिसोड टीवी पर 26 नवंबर (शनिवार) को प्रसारित किया जाएगा। शो पर शाहरुख पहले भी कई बार आ चुके हैं और उनका शो पर आना हमेशा ही एक बढ़िया अनुभव रहा है। तो आइए आपको बताते हैं कि इस बार आपको स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर क्या कुछ देखने को मिलेगा। (Source: Indian Express)
-
अपने रोमांटिक अंदाज के लिए मशहूर शाहरुख खान शो में आलिया के लिए अपने घुटनों पर आ गए और उनके लिए बाहें फैला कर परफॉर्म किया। फिल्म डियर जिंदगी में शाहरुख एक साइकोलजिस्ट की भूमिका में है जो कि आलिया (यंग गर्ल) की मनोस्थिति का समाधान करते हैं। (Source: Indian Express)
-
शाहरुख-आलिया स्टारर इस फिल्म का म्यूजिक रिलीज किया जा चुका है और फैन्स में काफी लोकप्रिय हो रहा है। देखना यह होगा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म क्या कमाल कर पाती है। (Source: Indian Express)
-
शाहरुख जब भी कपिल के शो पर आते हैं तो उनकी एंट्री थोड़ी अलग अंदाज में होती है। क्योंकि इस बार शाहरुख और आलिया दोनों ही शो पर आने वाले हैं तो इसके लिए रॉयल इंतिजाम किया गया है। (Source: Indian Express)
-
जब शाहरुख अपनी फिल्म फैन के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो पर आए थे, तब आपको सुनील ग्रोवर की परफॉर्मेंस तो याद ही होगी। इस बार कॉमेडी को एक लेवल और ऊपर ले जाते हुए सुनील धर्मवीर अवतार में नजर आएंगे। (Source: Indian Express)
-
जब शाहरुख शो पर हो तो सुनील उनका दुनिया भर में मशहूर बाहें फैलाने वाला पोज कॉपी करने से कैसे चूक जाते। (Source: Indian Express)
-
कपिल शर्मा शो पर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और आलिया भट्ट कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ।