-
12 जनवरी को प्रियंका गांधी वाड्रा 45 साल की हो गईं हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने मंदिर जाकर ईश्वर से प्रार्थना की। उनके मंदिर में दर्शन करती तस्वीर उनके फेसबुक अकाउंट से शेयर भी की गई। पिक्चर शेयर करते हुए रॉबर्ट ने कैप्शन के तौर पर लिखा कि कल देर रात मैंने दिल्ली के दो मंदिरों के दर्शन किए और बेहद शांतिमय समय बिताया। मेरे और मेरे परिवार के लिए पुजारी ने समय निकालकर प्रार्थना की और मंत्रो का जप किया। (सभी पिक्चर्स- फेसबुक)
-
प्रियंका का जन्म 12 जनवरी 1972 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के यहां हुआ था। रॉबर्ट वाड्रा का नाम उस समय सुर्खियों में आया जब 1997 में देश के सबसे ताकतवर सियासी खानदान यानी गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी ने उनसे शादी करने का फैसला किया।
-
रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी के दो बच्चे हैं। प्रियंका गांधी ने कई मौकों पर साफ किया है कि रॉबर्ट का सियासत में आने का कोई इरादा नहीं है।
-
रॉबर्ट वाड्रा अपने व्यापार को लेकर अक्सर विरोधियों के निशाने पर रहते हैं। रॉबर्ट पर कई बार विपक्ष ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। हरियाणा में जमीन सौदों में उनका नाम कई बार उछला है।
-
आगे की स्लाइड्स में देखिए मंदिर में दर्शन करते रॉबर्ट वाड्रा की कुछ और तस्वीरें…
-
-
-
-
-
-
-
-