-
नच बलिए सीजन 3 और 4 की कंटेस्टेंट और इस प्यार को क्या नाम दूं की एक्ट्रेस दलजीत कौर सोशल मीडिया पर मां दुर्गा के अवतार में ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, दलजीत कौर बिग नए टीवी शो में नजर आने वाली हैं। इस शो में वे अब तक की गई सभी भूमिकाओं से अलग लुक में नजर आएंगी। वे इस शो में मां शक्ति की भूमिका निभाएंगी। ये सीरीज सिर्फ एक माह तक बिग मैजिक पर चलेगी। बता दें कि ये खास प्रोग्राम नवरात्रि के उपलक्ष्य में 21 सितंबर से शुरु हो रहा है। आगे की स्लाइड क्लिक करके जानिए दलजीत की पर्सनल लाइफ।
-
अपने अपकमिंग शो की शूटिंग दलजीत इन दिनों गुजरात में कर रही हैं। जहां पर वे अपने बेटे को भी साथ लिए हुए हैं। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान सभी लोग उनके बेटे का खास ध्यान रखते हैं।
आपको बता दें अब तक की सीरिज में दलजीत को आपने मां दुर्गा के रूप में देखा होगा लेकिन पहली बार वे माइथोलॉजी से जुड़े किसी शो का हिस्सा बनी हैं। ऐसे में ये दलजीत के करिअर का अलग अनुभव है। -
दलजीत ने 2009 में शालीन भनोट से शादी की थी। नच बलिए के 2 सीजन साथ करने के दौरान दोनों के बीच प्यार का रिश्ता शुरु हुआ। लेकिन ये रिश्ता महज 5 साल ही चला और बाद में दोनों अलग हो गए।
-
दलजीत एक बच्चे की मां भी हैं, जिसका जन्म 2013 में हुआ था। वे सिंगल मदर हैं और उसकी अच्छे से देखभाल करती हैं।
-
शो में भले ही आपने उन्हें लंबी साड़ी में देखा होगा लेकिन रियल लाइफ में वे बिल्कुल अपोजिट हैं।
-
वे काफी ग्लैमरस हैं।
-
दलजीत का ग्लैमरस अंदाज सोशळ मीडिया पर काफी देखने को मिलता है।
