तुनक-तुनक तुन, ना ना नारे जैसी गानों को अपनी दिलकश आवाज देने वाले पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी के बारे में तो आप जानते ही हैं। फैंस को भले ही डांस करना न आए, लेकिन दलेर मेंहदी के गानों पर वे बिना पैरों को थिरकाए नहीं रह सकते। उनके गानों की धुन हर किसी को डांस करने पर मजबूर कर देती है। कहना गलत नहीं होगा कि दलेर मेंहदी एक ऐसे सिंगर हैं जिन्होंने पंजाबी म्यूजिक को नई पहचान दिलाई। जितने फेमस दलेर मेंहदी हैं उतना भी फेमस उनका परिवार भी है। इनमें ही शामिल हैं दिलेर मेंहदी की बहू जेसिका। आने वाली स्लाइड्स में जानिए जेसिका के बारे में (All Photos- Jessica Mehndi Instagram) -
दलेर मेंहदी के बेटे हैं गुरदीप सिंह मेंहदी। वह भी सिंगर और एक्टर हैं। गुरदीप भी अपने पिता की तरह शानदार पंजाबी गाने गाते हैं। उन्होंने TENU KI, Dil Vil ke, Aja Sohniye, Turna Turna, Love Ho gya, Dil ne mana जैसे कई गानों को अपनी आवाज दी है। उनके गाने विदेशों में भी काफी मशहूर हैं। गुरदीप मेंहदी ने दिल्ली 1984 और मेरी शादी कराओ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
-
दलेर मेंहदी की बहू जेसिका सिंह मेहंदी भी किसी से कम नहीं हैं। हालांकि, जेसिका खुद को लाइमलाइट से काफी दूर रखती हैं।
गुरदीप और जेसिका की शादी 2016 जुलाई में यूरोप के फिनलैंड में हुई थी। गुरदीप ने दिल्ली 1984 फिल्म में डेब्यू करने के बाद जेसिका से शादी की थी। -
शादी से पहले दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। जेसिका बेहद खूबसूरत हैं।
-
जेसिका का जन्म और पालन पोषण फिनलैंड में ही हुआ है। वह Miss India Europe 2014 की फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं।
-
जेसिका यूरोप की जानी-मानी मॉडल हैं। उनका करली हेयर बेहद आकर्षक है।
-
जेसिका काफी खूबसूरत और स्टायलिश है। उनका स्टाइल स्टेटमेंट गजब का है।
जेसिका भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। -
वह इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
-
जेसिका और गुरदीप की तस्वीरों को देखकर लगता है कि दोनों की केमिस्ट्री काफी दिलचस्प है।
-
दोनों एक दूसरे के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं।
-
जेसिका भारत बहुत कम आती हैं।